
श्योपुर। मध्यप्रदेश श्रीदेवी का ऐसा चाहने वाला है, जो आज भी श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानता है। जो श्रीदेवी के अलावा दूसरी किसी लड़की से शादी करने की बात भी कभी नहीं सोचता है। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से वह श्रीदेवी की तस्वीरों को संजोता रहा है और उसकी पूजा भी करता रहा है।
श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर उसे भी सदमा लगा, वह पांच दिन तक बगैर खाए पीए रहा। रविवार को उसने गांव में एक शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें कई लोग शामिल हुए। इस सभा में उसने श्रीदेवी की तस्वीर के सामने बैठकर अपना मुंडन भी करवा दिया।
हम बात कर रहे हैं 48 वर्षीय ओपी मेहरा की। मेरा श्योपुर जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर है सोईंकला का ददूनी गांव में रहते हैं। मेहरा की शादी कराने के लिए परिजन और रिश्तेदारों ने 21 लड़कियां ढूंढी, लेकिन बालीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को अपनी पत्नी मान बैठे परिजन ने सभी को इनकार कर आजीवन कुंवारा रहने की ठान ली।
श्रीदेवी के लिए दो बार घर से भागे
ओपी मेहता बताते हैं कि वे श्रीदेवी को 20 साल की उम्र से ही बेहद चाहते हैं। जब पहली बार उनकी फिल्म देखी तो उनके दीवाने हो गए और मन ही मन उन्हें अपनी पत्नी मानने लगे। वे उनसे मिलने के लिए 1990 में दो बार घर से पैसे चुराकर मुंबई पहुंच गए थे। लेकिन, निराश लौट आए।
मेरी पत्नी मुझे छोड़ गई
आज भी ओपी मेहरा सभी को खुलकर यही कहते हैं कि मेरी पत्नी श्रीदेवी ही है, जो अब मुझे छोड़कर चले गई।
जब पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब मेहरा तो पता चला कि 1994 में श्रीदेवी राजस्थान के कोटा में आई गई है, तब भी वे मिलने चले गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, तब भी श्रीदेवी से मिलने का जुनून उनका कम नहीं हो सका।
तीन हजार लव लेटर लिखे
-मेहरा बताते हैं कि 1988 से 1996 के बीच ओपी मेहरा को कई बार श्रीदेवी की बहुत याद आती थी, तो वे लव लेटर लिखने बैठ जाते थे। वे इस दौरान तीन हजार से ज्यादा लव लेटर उन्हें लिख चुके हैं, जिसमें ज्यादातर प्यार का इजहार और शादी का आग्रह ही था।
बोनी ने दिल तोड़ दिया
मेहरा बताते हैं कि 1996 में उनका दिल उस समय टूट गया था, जब बोनी कपूर ने श्री देवी से शादी कर ली थी। इसके बाद से ही उन्होंने लव लेटर लिखना बंद कर दिया था। लेकिन, मेहरा मन ही मन श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानते रहे।
श्रद्धांजलि देने उमड़े ग्रामीण
श्योपुर जिले के ददूनी गांव में रविवार का नजारा बदला हुआ था, किसी बालीवुड अभिनेत्री के निधन के बाद पहली बार श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में गांव के कई महिला-पुरुषों ने श्रीदेवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्कूल के पास टेंटभी लगाया गया था, इस दौरान श्रीदेवी की तस्वीर के सामने उन्होंने मुंडन भी कराया।
अब 13वीं पर कराएंगे कन्या भोज
ओपी मेहरा ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के बाद 13वीं की रस्म भी अदा की जाएगी। इस दौरान गांव में 51 कन्याओं को भोजन कराया जाएगा।
राशनकार्ड में भी है श्रीदेवी का नाम
आपको जानकर यह भी हैरानी होगी कि ओपी मेहरा की दीवानगी किस हद तक थी। उन्होंने श्रीदेवी का नाम वोटर लिस्ट और राशन कार्ड में भी बदौर अपनी पत्नी के रूप में दर्ज करा रखा था। हालांकि साल 2002 में हुए सरपंच चुनाव में एक प्रत्याशी कुंजबिहारी चौधरी ने वोटर लिस्ट से श्रीदेवी का नाम हटवा दिया था।
लगातार देखी यह फिल्म
-मेहरा 1985 में जब 9वीं क्लास में पढ़ते थे, तब पहली बार जस्टिस चौधरी फिल्म देखी। उस समय वे श्रीदेवी को देख गिर पड़े थे। इसके बाद ऐसी दीवानगी चढ़ी कि 30 दिनों तक लगातार इसी फिल्म को देखते रहे। श्री की सभी फिल्में देखने का यह सिलसिला अब तक जारी था।
श्रीदेवी के लिए लगाई जान की बाजी
मेहरा बताते हैं कि जब वे श्री की एक तस्वीर लेकर नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी हवा के एक झोंके में यह तस्वीर उड़ गई और नहर में जा गिरी। इस पर वे बगैर कुछ सोचे नहर में कूद गए, तैरना नहीं आने के बावजूद जैसे-तैसे वो श्रीदेवी की तस्वीर को नहर से निकालकर बाहर ले आए। इसके बाद 12 साल तक उसी तस्वीर को अपने घर के मंदिर में रखकर पूजा करते रहे।
अगले जनम में भी मानेंगे पत्नी
मेहरा बताते हैं कि अब तक श्रीदेवी को आमने-सामने नहीं देखा, लेकिन फिल्म देखकर ही उन्हें पत्नी मान लिया था। इसके बाद अगले जन्म में भी में उन्हें पत्नी मानूंगा। ईश्वर अगले जनम में तो मेरी इच्छा पूरी कर सकते हैं।
गांव की सरपंच सावित्री जाट का कहना है कि ओमप्रकाश मेहरा श्रीदेवी के बेहद दीवाने हैं। यह पूरा गांव जानता है कि उन्होंने श्रीदेवी को पत्नी मान लिया था और आज श्रद्धांजलि सभा भी रखी थी। गांव के सभी लोग उनके दुख में शामिल भी हुए।
Published on:
05 Mar 2018 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allश्योपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
