24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भीषण भूस्खलन: चट्टानों के मलबे में दबी कार, 13 लोगों की दर्दनाक मौत; 1 घायल

Lahaul Spiti landslide accident 13 killed: लाहौल-स्पीति में बड़ा भूस्खलन हादसा: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर-किल्लार मार्ग पर भूस्खलन के कारण कार मलबे में दब गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। राहत-बचाव कार्य जारी है।
2 min read
Google source verification

शिमला

image

Imran Ansari

Jul 24, 2026

Lahaul Spiti landslide accident 13 killed

लाहौल-स्पीति भूस्खलन में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, फोटो सोर्स ANI

Himachal Pradesh landslide news: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। उदयपुर-किल्लार मार्ग पर काहू-दू नाला के पास अचानक हुए भारी भूस्खलन की वजह से एक टाटा सूमो (कैब) भारी-भरकम चट्टानों और मलबे के नीचे दब गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति को गंभीर हालत में सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

कुल्लू से पांगी जा रही थी गाड़ी, अचानक गिरा पहाड़

जानकारी के मुताबिक, टाटा सूमो वाहन (चालक बीर सिंह) कुल्लू से पांगी की ओर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी काहू-दू नाला के समीप पहुंची, अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते वाहन विशालकाय पत्थरों और मलबे के नीचे पूरी तरह दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एक अन्य भूस्खलन के कारण उदयपुर-किल्लार मार्ग बंद कर दिया गया था, जिस वजह से यात्री टिंडी में ही रुके हुए थे। शुक्रवार को मार्ग बहाल होने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में ही यह दुखद हादसा हो गया।

युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही टिंडी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने मलबे से एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बारिश से जुड़े हादसों में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। राज्य में 30 जून से शुरू हुए मानसून के बाद से बारिश, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली घटनाओं में अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले यह संख्या 75 थी, लेकिन ताजा हादसों के बाद मृतकों का आंकड़ा और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने तथा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

शिमला

हिमाचल प्रदेश

ट्रेंडिंग