इसी बीच मामले की पूछताछ करते हुए पुलिस ने सूचनाकर्ता साक्षी धनीराम पाल, रवि पाल और धर्मवीर के कथन लिए, जिसमें उन्हें पता चला कि सोमवार शाम 4 बजे छोटू मोटरसाइकल लेकर दिनारा से अपने गांव सेवडीकलां आ रहा था। रास्ते में इसकी गाड़ी अल्लो यादव उर्फ बलवीर के घर से जा टकराई। इसपर नाराज हुए अल्लो यादव ने अपने साथियों मनीराम यादव, रहीस यादव, सुरेंद्र यादव के साथ मिलकर छोटू की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने छोटू से ये भी कहा था कि 'जब बाइक चलाना नहीं आता तो जाकर कुएं में कूदकर मर जा।'