5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब में हाथ डालते ही मगरमच्छ ने खींचा, उखाड़ कर ले गया हाथ

Crocodile Attack: युवक ने खुद को मगरमच्छ के मजबूत जबड़े से बचाने के लिए काफी संघर्ष किया उसकी जान तो बच गई लेकिन एक हाथ पूरी तरह से कट गया..।

2 min read
Google source verification
CROCODILE ATTACK

Crocodile Attack: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मगरमच्छ एक युवक का हाथ खा गया। घटना देहात थाने की है जहां जाधव सागर तालाब में ये घटना हुई। युवक तालाब किनारे गया था और जैसे ही उसने अपना हाथ तालाब के पानी में डाला तो घात लगाए मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले में युवक का एक हाथ पूरी तरह से कट गया है और उसके पेट व पैर में भी गंभीर घाव हुए हैं। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तालाब में हाथ डालते ही मगरमच्छ ने खींचा

घटना सोमवार की रात की है जब 35 साल का बंटी बाथम अपने दोस्त छोटू बाथम के साथ तालाब किनारे गया था। इसी दौरान जैसे ही बंटी ने अपना हाथ तालाब के पानी में डाला तो मगरमच्छ ने उसका हाथ अपने मजबूत जबड़े में ले लिया और उसे पानी में खींच ले गया। मगरमच्छ के हमला करते ही बंटी दर्द से कराहने लगा और खुद को मगरमच्छ से छुड़ाने के लिए संघर्ष किया। दोस्त छोटू ने भी दोस्ती का फर्ज निभाया और बंटी के लिए मगरमच्छ पर वार करता रहा।


यह भी पढ़ें- शरीर पर दर्दभरी दास्तां लिख महिला ने मौत को लगाया गले, 5 महीने पहले हुई थी शादी

एक हाथ खा गया मगरमच्छ

बंटी और दोस्त छोटू ने मगरमच्छ से काफी देर तक संघर्ष किया जिससे किसी तरह बंटी मगरमच्छ की मजबूत पकड़ से तो छूट गया। लेकिन उसका एक हाथ मगरमच्छ पूरी तरह से चबा गया। मगरमच्छ के चंगुल से छूटते ही दोस्त छोटू घायल बंटी को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मगरमच्छ बंटी का एक हाथ पूरी तरह से खा गया है और उसके पेट व पैर में भी गंभीर घाव हुए हैं। वहीं इस घटना के बाद तालाब के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।


यह भी पढ़ें- शादी के 17 दिन बाद भागी दुल्हन..फिर पति को भेजीं बॉयफ्रेंड संग शादी की तस्वीरें