
शिवपुरी. शिवपुरी में एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला शादी के करीब 20 साल बाद पड़ोस में रहने वाले अपने आशिक युवक के साथ भाग गई। महिला के चार बच्चे हैं जिन्हें वो पति के पास ही छोड़ गई है। वहीं पत्नी के प्रेमी के साथ भागने के बाद अब पति उसकी तलाश कर रहा है और पुलिस से पत्नी को वापस लाने की फरियाद लगा रहा है। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ठकुरपुरा का है।
4 बच्चों को छोड़कर भागी मां
जानकारी के अनुसार नेमीचंद जाटव उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 39 ठकुरपुरा ने शनिवार को एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। पीड़ित पति नेमीचंद के मुताबिक उसकी शादी 4 जून 2003 को ठकुरपुरा की ही रहने वाली युवती के साथ हुई थी और उनकी तीन बेटियां व एक बेटा है। पीड़ित के मुताबिक उसके ससुर का मकान भी ठकुरपुरा में ही है और 3 फरवरी 2023 को पत्नी रात में पिता के घर जाने का कहकर गई थी। दूसरी सुबह 4 फरवरी को वो पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा तो पता चला कि वो सुबह 8 बजे बाजार गई थी और वापस नहीं आई है।
पड़ोस में रहने वाला युवक भी गायब
पीड़ित नेमीचंद ने बताया कि पत्नी की तलाश करते वक्त उन्हें पता चला कि पड़ोस में रहने वाला सचिन जाटव नाम का युवक भी घर से गायब है और वो उसकी पत्नी को लेकर कहीं भाग गया है। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने ये भी बताया है कि युवक सचिन सट्टे का अवैध कारोबार करता है, पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को ढूंढकर वापस लाने की गुहार लगाई है।
देखें वीडियो- नेताजी की मंच पर पिटाई
Published on:
11 Feb 2023 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
