
कहीं जमीन पर तो कहीं पत्थरों में फंसे हैं NHAI के साइन बोर्ड, टोल तो वसूला जा रहा पर रास्ते बताने वाला कोई नहीं
संजीव जाट की रिपोर्ट
शिवपुरी. हाइवे पर सुविधा की दृष्टि से देखा जाए तो ग्वालियर - बैतूल मार्ग के गुना शिवपुरी के बीच पुरनखेड़ी पर सबसे ज्यादा टोल बसूला जाता है, लेकिन सुविधा की दृष्टि से बदरवास सीमा के दोनों ओर नेशनल हाइवे अछॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) द्वारा लगाए सूचना के लगाए गए साइन बोर्ड जमीन पर गिरे पड़े है तो दूसरा साइन बोर्ड लगाने लगाया पिलर खाली पड़ा है। एक जर्जर हालत में जमीन पर पत्थरों के बीच दबा पड़ा है।
बीते एक साल से शिवपुरी जिले के बदरवास सीमा में प्रवेश द्वार पर हाइवे द्वारा लगाए साइनबोर्ड की यही दुर्दशा बनी हुई है। बदरवास शहर के बीच गुजर रहे हाइवे बाईपास पर नियमों की अनदेखी किसी दिन बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है। पूरे हाइवे पर यातायात सांकेतिक बोर्ड नहीं लगे हैं, जिसकी वजह से यहां कई बार हादसे भी होते हैं। समस्या को दूर कराने के बजाय अधिकारी एक दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं।
कहा क्या है हालात हाइवे पर लगे साइनबोर्ड के
बदरवास सीमा से कुछ कदम दूरी सिल्वर पार्क के आगे 15 फुट ऊंचा साइन बोर्ड का लोहे का खंबा जमीन पर पड़ा हुआ है, जबकि उसका साइनबोर्ड गायब है।
कभी भी गिर सकता है साइनबोर्ड हो सकता है हादसा
बदरवास श्रीपुर गांव पर बदरवास आगमन की सूचना सचेतक के लिए लगाया साइन बोर्ड कभी भी गिर सकता है। कोई भी अप्रिय हो सकता है। पिलर तिरछा है।
शोपीस बना साइनबोर्ड का खम्बा
बदरवास नगर में एंट्री पर सिटी में साइनबोर्ड लगाने हेतु 15 फुट ऊंचा खंबा है, लेकिन उक्त खंभा अब शोपीस बनकर रह गया है। क्योंकि उक्त खंबे के ऊपर कोई भी सूचना हेतु साइन बोर्ड नहीं लगा है।
रखखर भूले जर्जर हुआ साइनबोर्ड
बदरवास नगर में एंट्री होते ही पेट्रोल पंप की दीवार से सुरक्षा की दृष्टि से विगत 1 वर्ष पूर्व साइन बोर्ड रखा गया था, लेकिन उक्त साइन बोर्ड को खंबे के ऊपर नहीं लगाया गया। अब उक्त साइन बोर्ड के ऊपर दीवार गिरने के कारण वो पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार ?
गुना जिला अधिकारी एनएचएआई गणेश राय का कहना है कि, मामला संज्ञान में आया है तो उक्त स्पॉट को दिखाते हैं और जहां साइन बोर्ड नहीं लगे हैं। वह आप साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे एवं जो जर्जर हैं उन्हें भी बदला जाएगा।
Published on:
31 Oct 2022 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
