24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की सड़कों पर गंदगी देखकर हेरान रह गए मंत्री, अधिकारियों से बोले- अब गिरेगी गाज

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर की सभी सड़कों का रेस्टोरेशन दो माह के भीतर करने के निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Oct 2022, 7:21 PM IST

News

शहर की सड़कों पर गंदगी देखकर हेरान रह गए मंत्री, अधिकारियों से बोले- अब गिरेगी गाज

ग्वालियर. प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड नंबर - 10 की विभिन्न गलियों में साफ सफाई, सीवर, पेयजल एवं रोड़ों को लेकर पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय निवासियों द्वारा ऊर्जा मंत्री तोमर को अमृत योजना के तहत डाली गई पेयजल एवं सीवर लाइनों के कारण खुदी रोड़ों की शिकायत करने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनगर ग्वालियर की रोडों का रेस्टोरेशन दो माह में पूर्ण करने के निर्देश पंचनामा भरवाकर दिये। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम प्रदीप तोमर, सीएसपी मालवीय, अधीक्षण यंत्री जागेश श्रीवास्तव सहित निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत आने वाले गोयल मौहल्ला, काशी नरेश की गली, तामेश्वर महादेव, सुनारगली सहित अन्य गलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि, पिछले दो वर्षों से अमृत योजना के तहत सड़कों को पेयजल एवं सीवर लाइन डालने के लिए खोदा गया, लेकिन आज तक उनका रेस्टोरेशन नहीं किया गया। जिसपर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर सभी के हस्ताक्षर कराकर निर्देशित किया कि, 30 जनवरी 2022 तक अगर उपनगर ग्वालियर की सभी रोडों का रेस्टोरेशन नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग गिरने पर भी नहीं जाग रहे जिम्मेदार, जगह - जगह लगा कचरे का अंबार

यह भी पढ़ें- सावधान ! सोफे पर पसरकर मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल कर देगा आपको बीमार


नगर निगम को मंत्री के निर्देश

निरीक्षण के दौरान विभिन्न गलियों में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि, रोजाना वार्डों से कचरा उठाया जाए। साथ ही, जहां जहां कचरे ठिये हैं उनको समाप्त कर सुंदर बनाया जाए। इसके साथ ही, कई जगह सीवर लाइन व नाली जीर्णशीर्ण स्थिति में मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा नालियों एवं सीवर चेम्बरों को बनाये जाने के लिये निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें- बाप बेटे के विवाद में मां की मौत, पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस : स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे तीसरी से 8वीं क्लास के बच्चे, जानें कारण