
संजीव जाट की रिपोर्ट
Livelihood Mission : 'पहले मुझे कुछ महिलाओं के चेहरों पर डर और दुख दिखाई देता था, लेकिन आज मैं देख रही हूं कि, महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-बड़े काम कर आत्मनिर्भर हो रही हैं, उससे महिलाओं की स्थिति सुधरी है। आज कई महिलाएं अपने घर का पूरा खर्च खुद ही चला रही है।' ये बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने शिवपुरी जिले के बदरवास में चल रहे मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद के दौरान कही।
कार्यक्रम में बुधवार शाम शामिल हुईं प्रियदर्शनी राजे ने कहा कि, 'आज महिलाएं अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।' प्रियदर्शनी ने महिलाओं से कहा कि 'आप सभी के पास मोबाइल है, लेकिन आप लोग इसका इस्तेमाल कम से कम करें और अपना ध्यान काम पर रखे। आप सभी को हमेशा अपने लक्ष्य की तरफ चलना चाहिए। साथ ही कुछ समय खुद के और परिवार के लिए भी निकालना चाहिए।' आखिर में उन्होंने महिलाओं से कहा- अगली बार जब वो यहां आएगी तो आप उन्हें कुछ नया करके दिखाना, इससे सिर्फ बदरवास ही नहीं, बल्कि शिवपुरी का नाम देशभर में विख्यात होता है।
बदरवास भ्रमण के दौरान प्रियदर्शनी राजे ने खुद के लिए एक जैकेट 800 रुपए देकर खरीदी और फिर जैकेट बनाने वाली महिलाओं से बात करते हुए सवाल किया कि, ये जैकेट वो कैसे बनाती हैं और इनमें कैसे बटन लगता है। चूंकि बदरवास की जैकेट पूरे देश भर में प्रसिद्ध है और गत दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी यहां से एक जैकेट खरीदी थी। इसलिए प्रियदर्शनी राजे ने भी यहां से जैकेट खरीदने की इच्छा व्यक्त करते हुए खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
बदरवास में आजीविका मिशन के कार्यक्रम के दौरान पत्रिका प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, उन्हें कार्यक्रम में शामिल होकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने संदेश दिया है कि जो भी अच्छे काम बदरवास और अन्य जगह हो रहे हैं, उनका हर जगह प्रचार-प्रसार होना चाहिए। ये आप सभी का काम है। ऐसे प्रचार जरूर करें। एक सवाल के जबाब में उन्होने कहा कि, यहां से उन्होने जैकेट के साथ अन्य सामान की खरीदारी करने में भी काफी अच्छा लगा। हर व्यक्ति को शॉपिंग करने में मजा आता है। हमें भी काफी आनंद आया।
कार्यक्रम में प्रियदर्शनी राजे के साथ कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, नगर पालिक उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि उधम सिंह धाकड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंटी रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
Published on:
06 Feb 2025 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
