7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी करने तैयार नहीं हुई भाभी तो देवर ने कर दी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

घटना के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर मौके से फरार, दोनों के बीच थे अवैध संबंध  

2 min read
Google source verification
शादी करने तैयार नहीं हुई भाभी तो देवर ने कर दी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

शादी करने तैयार नहीं हुई भाभी तो देवर ने कर दी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

शिवपुरी. जिले के करैरा थाना अंतर्गत ग्राम सिल्लारपुर में स्थित मझरा डागवई में गुरुवार की दोपहर एक युवक ने अपनी चचेरी भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। मृतका का पति व अन्य परिजन महिला को तलाशते रहे और शुक्रवार की सुबह उसका शव आरोपी के कमरे में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी व मृतका के बीच प्रेम संबंध थे और आरोपी उसे भगाकर शादी करना चाहता था, लेकिन भाभी ने जब जाने से मना कर दिया तो उसने इस घटना को अंजाम दे डाला।


जानकारी के मुताबिक मझरा डागवई में रहने वाली महिला वर्षा (27)पत्नी भरत रजक के अपने ही चचेरे देवर मनोज रजक के साथ कई सालों से अवैध संबंध थे। इसके बाद कुछ दिनों से मनोज वर्षा से भागकर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन जब वर्षा ने ऐसा करने से मना कर दिया तो मनोज ने वर्षा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसे कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया। घटना के समय वर्षा का पति भरत किसी काम से अपनी ससुराल ग्राम चमरौआ खनियांधाना गया था। वहां से भरत गुरूवार को शाम करीब 4 बजे लौटा और सो गया बाद में उसने पत्नी वर्षा की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।


शुक्रवार की सुबह जब मनोज के पिता ने मनोज का कमरा खोला तो उसमें वर्षा की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी। इधर सभी लोग यह सोच रहे थे कि मनोज वर्षा को लेकर भाग गया है। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर से मौके पर करैरा थाना प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ऐसी चर्चा है कि मनोज भी रस्सी लेकर कहीं गया है।