28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही UP पुलिस, MP में अचानक रुका काफिला, फिर वैन से बाहर निकला बाहुबली, देखें वीडियो

पुलिस टीम अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर रवाना हुई। सोमवार को काफिला मध्य प्रदेश से गुजरा। इस दौरान कुछ देर के लिए शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले झांसी - कानपुर हाईवे पर रुका था।

2 min read
Google source verification
News

अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही UP पुलिस, MP में अचानक रुका काफिला, फिर वैन से बाहर निकला बाहुबली, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश पुलिस की निगरानी में प्रयागराज ले जाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम रविवार शाम को अतीक अहमद को जेल से लेकर रवाना हुई है। जो मध्य प्रदेश से होता हुआ गुजरा। इस दौरान काफिला कुछ देर के लिए शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले झांसी - कानपुर हाईवे पर रुका था। जहां पीचे पीछे दौड़ रहे मीडिया के वाहन भी उनके साथ रुक गए।

साबरमती जेल से रविवार की शाम को माफिया डॉन अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए लेकर निकली पुलिस सोमवार की सुबह 6.30 बजे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले झांसी - कानपुर फोरलेन हाईवे पर तेंदुआ के पास कुछ देर के लिए रुकी थी। यहां पीछे से आ रही मीडिया की गाड़ियां भी एक एक करके रुक गईं। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से मापिया डॉन अतीक अहमद को नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि, अतीक अहमद को लघु शंका के लिए वैन से उतारा गया था। यहां करीब 10 मिनट काफिला रुकने के बाद एकाएक प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें- 4 बच्‍चों को लेकर कुएं में कूदी मां, 3 की मौत, महिला को बेहोश हालत में बाहर निकाला, होश में आते ही हुई फरार


अपहरण मामले में पेशी करने जा रहा डॉन

आपको बता दें कि, माफिया डॉन अतीक अहमद को कड़ी निगरानी के बीच कई गाड़ियों का काफिला प्रयागराज लेकर जाया जा रहा है। अतीक को लाने वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी हैं। अतीक को मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट में पेशी होनी है। कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को अपना फैसला सुनाएगा।

यह भी पढ़ें- स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस, हादसे में 10 यात्री घायल, अहमदाबाद से कानपुर के लिए हुई थी रवाना