
इंडो नेपाल क्षेत्र में कई मदरसे हुए बन्द
Madrasas Sealed: योगी सरकार नेपाल से सटे जिलों में सरकारी जमीन पर बॉर्डर क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है। भारत- नेपाल सीमा पर चल रहे इन अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। उत्तर प्रदेश के 7 जिले नेपाल सीमा से सटे हैं। इनमें बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर और पीलीभीत महाराजगंज, लखीमपुर खीरी जिले शामिल है। यहां पर सीमा क्षेत्र में अवैध मदरसों का संचालन हो रहा था। प्रशासन की जांच में अब तक 100 से अधिक मदरसे अवैध पाए गए हैं। जिनको सील कर दिया गया है। कुछ की जांच चल रही है। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। लगातार सीमा क्षेत्र में मदरसों की जांच की जा रही है।
Madrasas Sealed: शासन के निर्देश पर बीते दो माह से नेपाल से सटे जिलों में बॉर्डर क्षेत्र में अवैध मदरसों की जांच चल रही है। इनमें अधिकांश मदरसा सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए थे। उनकी मान्यता भी नहीं है। प्रशासन की जांच में कुछ ऐसे मदरसे मिले हैं। जिनमें बच्चे पढ़ाई की जगह झाड़ फूंक कर रहे थे। प्रशासन की टीम ने जब इनसे सवाल किया तो जवाब मिला कि सरकार कोई फंड तो दे नहीं रही है। ऐसे में खर्च निकालने के लिए झाड़ फूंक करना पड़ता है। यह सुनकर जांच टीम हैरान रह गई।
यूपी के बहराइच, पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक महाराजगंज में 33 अवैध धार्मिक स्थल और मदरसे मिले हैं। जबकि सिद्धार्थनगर में 21 अवैध धार्मिक स्थल और मदरसे मिले हैं। वहीं सबसे ज्यादा एक्शन श्रावस्ती जनपद में हुआ है। यहां 75 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। वहीं 164 के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की गई है। इनके अलावा पीलीभीत में भी एक अवैध धार्मिक स्थल मिला है। प्रशासन ने इसमें शामिल 6 लोगों के नाम नोटिस जारी किया है।
श्रावस्ती में अब तक सबसे ज्यादा 75 मदरसों को सील किया गया है। एक मदरसा संचालक ने तो सार्वजनिक शौचालय को दीवाल खींचकर मदरसे के बाउंड्री वालों के अंदर कर लिया। इस पर लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। लेकिन समय के रहते प्रशासन ने शौचालय को अतिक्रमण मुक्त कर दिया था। कुछ सरकारी जमीनों पर बने मदरसों पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है। जमीन को खाली कर दिया गया है।
श्रावस्ती जिले के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम का कहना है कि जिले में 105 मदरसों के पास मान्यता है। जबकि इस वक्त करीब 297 मदरसे चल रहे हैं। बिना मान्यता के चल रहे मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। श्रावस्ती जिला प्रशासन नेपाल सीमा के एकदम करीब वाले गांव में अवैध निर्माण को रोकने के लिए सक्रिय हैं। बॉर्डर से 10 किलोमीटर के एरिया में अब अगर कोई रजिस्ट्री होगी। तो पहले उसकी जांच होगी। इसके बाद ही रजिस्ट्री होगी और निर्माण किया जा सकेगा।
Published on:
06 May 2025 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
