
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया श्रावस्ती
Shravasti Crime: यूपी के श्रावस्ती जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें सगे चाचा ने 5 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 15000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शनिवार की आधी रात आरोपी चाचा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Shravasti Crime: यूपी के श्रावस्ती जिले के थानाहरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सगे चाचा ने अपने 5 साल के मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चाचा की तलाश शुरू की। शनिवार की आधी रातगिरंट थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रावस्ती जिले के एसपी घनश्याम चौरसिया ने दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था। शनिवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बिजौरी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
Published on:
29 Dec 2024 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allश्रावस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
