5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, 26 लोगों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 15 घायल मची चीख पुकार

श्रावस्ती जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। 26 लोगों से भरी पिकअप पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

2 min read
Google source verification
बीच सड़क पर पलटी पिकअप

बीच सड़क पर पलटी पिकअप

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिकअप में 26 लोग सवार होकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। पिकअप गांव से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी। अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना के गांव बढ़ई पुरवा के रहने वाले 26 लोग एक पिकअप पर सवार होकर अंतिम संस्कार के लिए सिरसिया जा रहे थे। गांव से करीब 2 किलोमीटर शाहपुर मोड़ के पास पहुंचे थे। अचानक अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। जिसके नीचे दबने से कोयला (45) पत्नी मकदूम और शफीकुन (2) पुत्री तसव्वर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को निकालने का काम शुरू हुआ तब तक पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की सहयोग से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरो ने महिला तथा बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जबकि जिला अस्पताल में कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण करीना, सूफियान और इरशाद सहित सात लोगों को मेडिकल कालेज बहराइच तथा शेष घायलों को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

ये लोग हुये घायल

श्रावस्ती जिले में हुए इस भीषण सड़क हादसे में पिकप पर सवार शकरून (50) पत्नी शद्दर अली, करीना (40) पत्नी इस्माइल, सूफियान (15) पुत्र नियामुल हक, अशफाक (35) पुत्र जब्रील, आशगर अली (15) पुत्र ढुल्लूर, ननकाना (35) पत्नी साहेब, इरशाद अली (12) पुत्र मुश्ताक, रईशा (50) पत्नी अकबर अली, रुकसाना (40) पत्नी इमरान, आमना (40) पत्नी जाबिर, मीना (45) पत्नी जौहर अली, किताबुन्निस (20) पत्नी रिजवान, नाज़ीम बनो (16 माह), नाजिया खातून (30), कमरुन्निसा (55), हाजिरा (35) तथा चालक बाबू सहित 25 लोग घायल हो गए।

बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग