
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी की रस्म के दौरान दूल्हे को व्हाट्सएप पर एक ऐसा मैसेज मिला। जिसे देखकर वह सिर पकड़कर बैठ गया। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था वह क्या करे। चलिए जानते हैं क्या है मामला?
व्हाट्सअप पर भेजी दूल्हे को दुल्हन की फोटो
दरअसल, गांव में एक परिवार में लोग शादी का जश्न मना रहे थे। ढोल-नगारे बज रहे थे और दूल्हा सोफा पर बैठ दुल्हन का इंतजार कर रहा था। लेकिन चंद सेकेंड में उसकी खुशी गम में बदल गई। वर्षों से शादी का सपना संजोए लड़के की जिंदगी तबाह हो गई। अगवानी के बाद जयमाल कार्यक्रम के दौरान गांव के एक युवक ने दूल्हे के व्हाट्सएप पर कुछ फोटो भेजे, साथ ही दूल्हे के मोबाइल पर फोन कर कहा, कि वह व्हाट्सअप चेक कर ले। जिस दुल्हन से तुम शादी करने जा रहे हो वह तुम्हारी नहीं मेरी है।
दूल्हे और फोटो भेजने वाले के बीच हुई बहस
दूल्हा तुरंत व्हाट्सएप चेक करता है। जैसे ही व्हाट्सएप में आई तस्वीरों को देखता है कि उसके हाथ-पांव कांपने लगे। उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके साथ बहुत बड़ा कांड हो गया है। दरअसल, उसकी होने वाली पत्नी की कुछ अंतरंग और आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। इसके बाद फोन पर दूल्हे और फोन करने वाले युवक के बीच जमकर बहस होने लगती है। दोनों एक दूसरे को धमकी देते नजर आए।
बारात लेकर वापस लौटा दूल्हा
अपनी होने वाली पत्नी की तस्वीर देख वह आगबबूला हो गया। अंत में दूल्हे ने स्टेज से उतरकर सभी लोगों के बीच में जाकर कहा कि यह शादी नहीं हो सकती, क्योंकि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। फिर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन मामला नहीं बन सका और दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर वापस लौट गया।
Published on:
02 Jun 2023 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
