
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों में एक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी असलम शाह, जमील, महताब, याक़ूब, सोनू बीते बुधवार की रात लगभग 12 बजे के आसपास आर्केस्ट्रा देख कर घर वापस आ रहे थे तभी कार भरे पोखरे में पलट गई। गाड़ी में सवार लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने असलम शाह पुत्र हसरत शाह को मृत्यु घोषित कर दिया। घायल चार अन्य को उनके परिजन घर लिए गए। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार महताब व याक़ूब को उनके परिजन इलाज हेतु बस्ती लेकर चले गए।
Updated on:
12 Dec 2024 11:16 pm
Published on:
12 Dec 2024 11:16 pm
