2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी की सड़कें: 34 करोड़ खर्च फिर भी गड्ढों से नहीं मिली निजात

बजट के अभाव में अटका मुख्य सड़क का निर्माण, भुगतान न होने से ठेकेदार ने रोका काम

2 min read
Google source verification
34 crores spent still not found from the pits

34 crores spent still not found from the pits

सीधी. शहर की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य बजट के अभाव में अटक हुआ है। इसके लिए विभागीय प्रयास बेकार साबित हो रहे हैं। शहर में 9 किमी लंबी सड़क निर्माण के बाद भुगतान नहीं हो पाया। वहीं भुगतान न होन से ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। डिवाइडर व पुल निर्माण न हो पाने से शहर का मुख्य मार्ग बदहाल है। बरसात में पानी व गर्मी में धूल भर जाती थी। काफी प्रयास के बाद शासन ने 9 किमी लंबी सड़क, पुल व अन्य कार्य के लिए करीब 34 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। लेकिन भुगतान नहीं हो पाने से पुल व डिवाइडर का काम शेष है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में शामिल शर्तों की भी अनदेखी की जा रही है।

भोपाल तक पत्राचार
बताया गया, स्वीकृत बजट उपलब्ध कराने के लिए ईई से लेकर के संभागीय व भोपाल स्तर पर बैठे अधिकारियों को पत्राचार किया गया, लेकिन रकम जारी नहीं की गई। करीब 7 करोड़ का बिल लंबित है, जिस कारण ठेकेदार ने आगे का काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर को भी पत्र सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि चुनाव के कारण राशि जारी नहीं हो पाई है।

बारिश में परेशानी
गर्मी के दिनों में ही संभव हो सकेंगे बरसात आने पर पुलों के कार्य नहीं हो पाते हैं। यदि राशि नहीं मिली तो शहर में डिवाइडर के साथ पुलों का निर्माण अधर में लटक सकता है। बताया गया है कि अभी पुलों में एक लेन का कार्य हुआ है दूसरे लेन का निर्माण बचा हुआ है। राशि समय से मिल जाती है तो इस कार्य को भी पूर्ण कर लिया जाता।

नहीं शुरू हुआ लाइटिंग का कार्य
मुख्य मार्ग में विद्युतीकरण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगनी है किंतु अभी तक शहर के मुताबिक लाइट्स नहीं लग पाई है पुरानी व्यवस्था के तहत ही प्रकाश किया जा रहा है जिस तरीके से बाहर सड़कें एवं लाईटिंग का कार्य हुआ है उसी तर्ज पर भी यहां कार्य होना है किंतु अभी तक डिवाइडर का कार्य पूरा ना होने के कारण लाइटिंग का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है विभाग ने पूरी रूपरेखा तैयार करके रखी है जिसमें आकर्षक लाइट मध्य में लगाई जाएगी जिससे सड़क के दोनों तरफ रोशनी हो सकेगी। सड़क में सुंदरता एवं आकर्षण को लेकर के जो सपना देखा गया था वह अभी पूरा नहीं दिख रहा है।

फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक
सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर पेवर लगाए जाने का कार्य भी शामिल किया गया है किंतु अभी अस्पताल चौक में अस्पताल के सामने व अन्य कुछ हिस्सों में पेवर लगता दिख रहा है शेष मार्ग के किनारे अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है।