नई लाइनों में हुआ ज्यादा नुकसान
जिले में तीन चरणों मेंं आए तेज अंधड़ के कारण ज्यादातर नुकसान विगत तीन वर्षों के दौरान विद्युत कंपनी द्वारा खड़ी की विद्युत लाइन को हुआ है। अंधड़ में नए पोल व नई लाइन ज्यादा प्रभावित हुई है, जबकि पुराने पोल व पुरानी लाइनों में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इसका कारण यह माना जा रहा है कि बीते वर्षों में जो नई लाइन तैयार की गई है, उसमें गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुआ, जिसकी वजह से अंधड़ के कारण पोल उखड़ कर गिर गए। वहीं केविल लाइन भी छतिग्रस्त हुई।