मतदाताओं की संख्या बढऩे के साथ ही इस बार विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका युवा करेंगे। क्योंकि चुरहट, सिहावल, सीधी व धौहनी विधानसभा को मिलाकर कुल 60 हजार 793 युवा हैं। यानी जिले के करीब ढाई लाख युवा ही अगला विधायक चारों विधानसभा में कौन होगा इसका फैसला करेंगे। इसके कारण राजनीतिक पार्टी भी इन युवाओं को रिझाने में इस बार कोई कसर नहीं छोडऩे वाले। निश्चित है कि राजनीतिक दलों को युवाओं के मन को जीतना होगा, तभी कुर्सी पर काबिज हुआ जा सकता है।
सात माह बाद प्रदेशभर की विधानसभाओं में चुनावी बिगुल बज जाएगा। इसके कारण आने वाले छह माह में मतदाताओं की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग अभियान चलाकर मतदाताओं का नाम जोड़ेगा। सूची का शुद्धिकरण भी होगा। वहीं अब सीधे मतदाता आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नाम जोड़वा रहे हैं। यानी आने वाले छह माह में मतदाताओं की संख्या में और भी बढोत्तरी होगी।
बीते 36 माह के दौरान जोड़े गए नव मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या में पुरुष की अपेक्षा इजाफा हुआ है। जहां जोड़े गए पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 हजार 78 है, वहीं महिला मतदाताओ की संख्या 8 हजार 552 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं का नाम धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सूची में जोड़ा गया हैं।
विधानसभा वर्ष-2013 2018
सिहावल 212294 226687
धौहनी 212410 224791
चुरहट 213708 231722
सीधी 210219 226224
कुल 848631 909424