29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगामी लोकसभा चुनाव में सूचना तंत्र की भूमिका होगी अहम, जाने किसने कही ये बात

भाजपा कार्यशाला में मीडिया और आइटी सेल की कार्यशाला

less than 1 minute read
Google source verification
Technology will play important role in upcoming Lok Sabha elections

Technology will play important role in upcoming Lok Sabha elections

सीधी. भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी आइटी व मीडिया टीम की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की। मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा व आइटी सेल के प्रदेश सह संयोजक अनिल पटेल ने मार्गदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने कहा कि मीडिया देश दुनिया व नागरिकों के बीच एक श्रंखला के रूप में कार्य करती है। लोगों को मीडिया पर भरोसा होता है। भारतीय राजनीति की गतिशीलता ने मीडिया से उम्मीदें बढ़ा दी है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में इसकी अहम भूमिका होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं।

भाजपा अनुशासित पार्टी
साथ ही सुझाव दिया कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसलिए सोशल मीडिया में सावधानी पूर्वक पोस्ट डालें। भाजपा संगठन को मजबूत करने और दूसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में आइटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। आइटी सेल के प्रदेश सह संयोजक अनिल पटेल पे मीडिया तकनीकी पर चर्चा की। कहा कि सटीक, सारगर्भित एवं तथ्य के साथ ही पोस्ट करें। फेसबुक, वाट्सएप , ट्यूटर व मोदी एप पर विस्तृत चर्चा की। जिला महामंत्री डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, लोकसभा मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि ने भी संबोधित किया। श्यामा पांडेय, सिद्धार्थ गुप्ता व सचिन गुप्ता ने पार्टी की सदस्यता ली।

अनिल का सम्मान
विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर आइटी सेल के प्रदेश सह संयोजक व विधानसभा विस्तारक रहे अनिल पटेल को शाल-श्रीफ देकर सम्मान किया गया। अनिल ने संगठन व कार्यकर्ताओं में तालमेल बनाकर बूथ स्तर तक बैठकें की। इसका परिणाम रहा कि सीधी में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। छह माह तक लगातार पूर्णकालीक के रूप में समय देेने पर अनिल पटेल का सम्मान किया गया।