मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब व हरियाणा में दो दिन बारिश की संभावना है। इसका असर प्रदेश में भी दिखेगा। मंगलवार से प्रदेश के सीकर, चुरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ व गंगानगर में सर्द उत्तरी हवाएं चलेगी। शीत लहर का ये दौर 12 दिसंबर तक जारी रहेगा।