Rajasthan Weather: प्रदेश में रात के पारे में गिरावट के साथ सर्दी की दस्तक शुरू हो गई है। रविवार रात को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में सोमवार को अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 10 दिसंबर यानी अगले 16 घंटों में के बाद प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू होगा और 12 तक झुंझुनूं, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर में शीतलहर का प्रभाव रहेगा।