5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

120 करोड़ की लागत से होगा शहर का विकास

नगर पालिका में 6 फरवरी को किया जाएगा बोर्ड बैठक का आयोजन
2 min read
Google source verification
sikar hindi local news

120 करोड़ की लागत से होगा शहर का विकास

नीमकाथाना. सब कुछ सही रहा तो शहर के विकास कार्यों को जल्द चार चांद लगेंगे। कार्यों को हरीझंडी मिलने के लिए 6 फरवरी को नगर पालिका द्वारा बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में पुर्ननियोजित बजट वर्ष 2018-19 व 2019-20 बजट प्रस्ताव पर विचार विमर्श करने सहित 13 बिंदुओ पर चर्चा की जाएगी। बैठक में इस बार शहर को सिवरेज लाइन की सबसे बड़ी सौगात मिलेगी। कुल 120 करोड़ की योजना में इस वर्ष बजट में 88 करोड़ का प्रावधान लिया गया है।
पालिका का दावा है कि सिविर लाइन का शहर में जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में एलसी नंबर 76 पर रुड़सिको के पत्र व फाटक के दोनों तरफ रपटे के लिए भूमि अधिग्रहण तथा बालिका स्कूल छावनी के सामने स्थित जोहड़ से नाला निर्माण कर पानी निकासी करने को हरीझंडी मिल सकेगी। मास्टर प्लान रिव्यू तथा विभिन्न व्यक्तियों/फर्मो में बकाया पालिका की अग्रिम राशि के अपलेखन के सबंध में विचार किया जाएगा।
पुलिस थाना कोतवाली को भूमि आवंटन/पट्टा देने तथा अध्यक्ष राजस्थान पेंशनर्स समाज,उपखंड नीमकाथाना का पत्र बाबत पेंशनर गृह एवं कार्यालय के लिए नगर पालिका क्षेत्र में नि:शुल्क 250 वर्गगज भूमि आंवटन के संबध में भी विचार किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद पुर्नवास संस्थान को दिव्यांग बच्चों के शिक्षण/प्रशिक्षण के लिए भूमि आंवटन की स्वीकृति मिल सकती है। सुभाष मंडी स्कीम के भूखंड संख्या 91 से संबधित पट्टा पत्रावली,पटवार भवन नीमकाथाना के लिए नगर पालिका क्षेत्र में भूमि आंवटन के संबध में प्राप्त पत्र पर विचार होगा।
इसके अलावा ग्राम पंचायत कुरबड़ा में खसरा नंबर 279/2 में पशु केन्द्र के भवन निर्माण,खेल मैदान एवं पंचायत भवन अटल सेवा केन्द्र,किसान सेवा केन्द्र,पटवार घर,भू अभिलेख निरीक्षक केन्द्र के लिए भूमि आवंटन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के संबध में ,गजानंंद मोदी राउमावि. नीमकाथाना के खेल मैदान व भवन विकास करवाने के लिए संबध में प्राप्त पत्र पर विचार किया जाएगा। पुर्ननियोजित बजट 2018-19 व बजट प्रस्ताव 2019-20 पर विचार किया जाएगा।
इनका कहना है...
6 फरवरी को नगर पालिका बोर्ड बैठक का आयोजन किया जा रहा है। शहर में सिवरेज लाइन डालने की सरकार से प्राइमरी रुप से स्वीकृति मिल गई है। योजना का जल्द ही तेज गती से कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 120 करोड़ रुपयों की लागत से योजना का निर्माण कार्य होगा। इस वर्ष योजना के लिए 88 करोड़ रुपयों का प्रावधान लिया गया है। इसके अलावा बैठक में शहर के ओर विकाय कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी।
त्रिलोक दीवान, अध्यक्ष नगर पालिका, नीमकाथाना