6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अबकी बार 14 लाख पौधों से हरा-भरा होगा सीकर

सीकर. मानसून सीजन में वन विभाग की ओर से इस बार जिले में १४ लाख पौधों के जरिए पर्यावरण को हरा-भरा करने की कवायद की गई है। विभाग की दस नर्सरियों में तैयार फलदार, फूलदार और सजावटी पौधों का वितरण भी शुरू कर दिया है।
2 min read
Google source verification
sikar nursery

अबकी बार 14 लाख पौधों से हरा-भरा होगा सीकर


सीकर. मानसून सीजन में वन विभाग की ओर से इस बार जिले में १४ लाख पौधों के जरिए पर्यावरण को हरा-भरा करने की कवायद की गई है। विभाग की दस नर्सरियों में तैयार फलदार, फूलदार और सजावटी पौधों का वितरण भी शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से सभी नर्सरियों में इस बार वितरण के लिए ज्यादा पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें ज्यादा पौधे सजावटी हैं। जिससे लोग कम कीमत में पौधे खरीदकर घर गार्डनों में हरियाली बढ़ा सके। डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि नर्सरियों से पौध वितरण शुरू कर दिया गया है। इनमें आम लोगों को छह लाख पौधे बांटे जाएंगे। साथ ही आठ लाख पौधों का विभिन्न योजनाओं में पौधरोपण होगा।
निजी नर्सरी से सस्ते मिलेंगे पौधे
नानी नर्सरी से शहर में पहली बार पौधे वितरित किए जाएंगे। अमूमन निजी नर्सरियों में सरकारी से पौधों की कीमत 25 फीसदी ज्यादा रहती है। सरकारी नर्सरी में पांच रुपए में मिलने वाला पौधा निजी नर्सरी में 20 से 25 रुपए में मिलता है। वन विभाग की नर्सरी में छोटी थैली वाले पौधे की कीमत पांच रुपए से शुरू होती है। इसके बाद बडी थैली में पौधा २० रुपए प्रति के हिसाब से दिया जाएगा। श्रेत्रीय वन अधिकारी श्रवण झाझडिया ने बताया कि इस बार नीम, शीशम, करंज खेजडी, केशिया, गुलाब, चांदनी, चमेली, गुडहल, पपीता, शहतूत, जामुन के पौधे की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है।

चोरी, नकबजनी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
शिश्यंू. रानोली इलाके में दो साल से चोरी एवं नकबजनी करने वाले बावरियां गैंग के बदमाशों में से पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ महेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में भांकरोटा निवासी कैलाश उर्फ भाटिया उम्र २० पुत्र भंवरलाल बावरिया को सर्च टीम ने हिंगोनिया से दस्तायाब किया है। इसकी निशानदेही से चुराया माल भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भांकरोटा थाना में कई मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि अगस्त १७ में रानोली में एक ही रात में सात दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने गहने, नकदी एवं कपड़़े चुरा लिए थे। इस मामले में तेरह दिन पहले खाटूश्यामजी से गोपाल बावरियां को पत्नी सहित गिरफ्तार किया था।