
Increased time for admission, now 23 will be released first list
सीकर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि से संबंधित जिला मुख्यालय पर स्थित चार सरकारी कॉलेजों में कुल चार हजार तीन सौ चालीस सीटें उपलब्ध हैं। महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू हैं। विद्यार्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद महाविद्यालयों में प्रवेश करने के लिए उत्सुक है। विद्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होने के चलते विद्यार्थियों को दस्तावेजों के साथ ही बोनस अंक संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे। बोनस अंकों से संबंधित दस्तावेजों में देरी होने पर बोनस का लाभ नहीं मिलेगा। जिला मुख्यालय पर स्थित कला, वाणिज्य, विज्ञान व गल्र्स कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा रूझान रहता हैं।
कला महाविद्यालय में 10 विषयों के 22 सेंक्शन चल रहे है। प्रत्येक सेंक्शन में 80 सीट के अनुसार कुल 1760 सीट उपलब्ध है। इसी प्रकार कन्या महाविद्यालय में कला के 10 व वाणिज्य के तीन सेंक्शन हैं। प्रत्येक सेंक्शन में 80 सीट तथा विज्ञान में पांच सेंक्शन हैं, प्रत्येक सेंक्शन में 70 सीटों को मिलाकर महाविद्यालय में कुल 1390 सीट उपलब्ध है। तथा विज्ञान महाविद्यालय में बायो के छह व मैथ्स के तीन सेंक्शनों में कुल 630 सीट व वाणिज्य महाविद्यालय में तीनों विषयों केसात सेंक्शन हैं।
प्रायोगिक परीक्षा से वंचितों को एक और मौका
सीकर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि से संबंधता प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रायोगिक परीक्षा से वंचित परिक्षार्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुनेश कुमार ने बताया कि कटराथल स्थित कला महाविद्यालय में यूजी व पीजी में भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा आठ जून को होगी। इसी प्रकार सबलपुरा में स्थित विज्ञान महाविद्यालय में यूजी व पीजी के सभी विषयों के साथ भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा नौ व दस जून को होगी।
घर से चुरा ले गए बाइक
सीकर. बालूराम कंपाउंडर की गली में स्थित मकान के अंदर खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गया। बालूराम कंपाउंडर की गली निवासी सुरेंद्र पुत्र नरपत सिंह ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दी है कि उसने अपनी बाइक रात को साढ़े नौ बजे घर के अंदर खड़ी की थी। सुबह उठा तो ताला टूटा हुआ था और बाइक गायब थी।
Published on:
6 Jun 2018, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.