5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: राजस्थान में 26 हजार चयनितों को तीन दिन में मिलेगी नियुक्ति, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

नौ महीने से नौकरी की बाट जोह रहे प्रदेश के 26 हजार नव चयनित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने चयनित शिक्षकों को तीन दिन के भीतर नियुक्ति देने का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
नौ महीने से नौकरी की बाट जोह रहे प्रदेश के 26 हजार नव चयनित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने चयनित शिक्षकों को तीन दिन के भीतर नियुक्ति देने का ऐलान किया है।

बड़ी खबर राजस्थान में 26 हजार चयनितों को तीन दिन में मिलेगी नियुक्ति, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

सीकर।
नौ महीने से नौकरी की बाट जोह रहे प्रदेश के 26 हजार नव चयनित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने चयनित शिक्षकों को तीन दिन के भीतर नियुक्ति देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी बीकानेर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला कलक्टर व सभी जिला परिषदों के सीईओ को नियुक्ति देने के आदेश जारी होंगे। इसके बाद अभ्यर्थी बुधवार से अपने-अपने जिलों के विकास अधिकारियों के जरिए नियुक्ति पत्र ले सकेंगे। रीट प्रथम लेवल के मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने निर्णय दिया था। इसके बाद सोमवार को न्यायालय के निर्णय की कॉपी जारी हो गई। लेकिन शिक्षा विभाग को न्यायालय की कॉपी सोमवार शाम लगभग छह बजे मिली। ऐसे में शिक्षा विभाग सोमवार को आदेश जारी नहीं कर सका। मंगलवार सुबह आठ बजे से शिक्षा विभाग के अधिकारी रीट प्रथम भर्ती के लीगल मामलों की जांच में जुट गए थे। दोपहर को हरी झंडी मिलते ही शिक्षा मंत्री ने नियुक्ति पत्र जारी करने का ऐलान किया।

Read More :

राजस्थान में बेरोजगारों की खुशियों की हैट्रिक, शिक्षा मंत्री ने खोली 42 हजार भर्तियों की राह


रंग लाई शिक्षा मंत्री की मुहिम
शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की भर्तियों की हैट्रिक मामले की मुहिम रंग लगाई। पहले गणित-विज्ञान के मामले में चयनितों को नियुक्ति दिलाई। इसके बाद रीट द्वितीय लेवल की वरीयता सूची जारी हुई। अब रीट प्रथम लेवल के 26 हजार चयनितों की नियुक्ति की राह खुल गई है।