5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल की मासूम के साथ 28 वर्ष के युवक ने किया ऐसा गंदा काम

पांच साल की मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाला आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
पांच साल की मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाला आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पांच साल की मासूम के साथ 28 वर्ष के युवक ने किया गंदा काम

सीकर.

पांच साल की मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाला आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। शराब के नशे में होने के बावजूद वह फतेहपुर पहुंचा और यहां अपने रिश्तेदार के जाकर छिप गया। इसके बाद सोमवार को वह सालासर बस स्टैंड के पास पहुंचा ही था कि पुलिस ने घेरा डालकर उसे दबोच लिया। शहर कोतवाल श्रीचंद ङ्क्षसह ने बताया कि बालिका के साथ वारदात को अंजाम देने वाले 28 वर्षीय आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां जाकर छिप गया था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वसीम मजदूरी करता है और शराब पीने का आदि है।
पुलिस इसका अपराधिक रेकार्ड भी खंगाल रही है। गौरतलब है कि आरोपी ने पांच साल की मासूम को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद बालिका ने घर जाकर उसकी करतूत बताई तो परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत वसीम को गिरफ्तार कर लिया।