6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से एक दिन पहले लड़की युवक के साथ भागी, चाचा ने खाया विषाक्त, मौत

शहर में एक दुखद घटना घटित हुई। जिस घर में शादी की शहनाई बजने वाली थी, उस घर में मातम पसरा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Feb 12, 2024

A day before the wedding the girl ran away with boy

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीकर। शहर में एक दुखद घटना घटित हुई। जिस घर में शादी की शहनाई बजने वाली थी, उस घर में मातम पसरा हुआ है। दरअसल रविवार को शहर के एक परिवार में सगाई समारोह आयोजित होने वाला था। इस दौरान लड़की मोहल्ले के ही एक लड़के के साथ भाग गई। परिवार को पता चला तो लड़की के चाचा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिनकी एसके हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरे शहर में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा चल रही है।

कोतवाली थाना पुलिस व एसके हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार सगाई से ऐनवक्त पहले लड़की घर से गायब हो गई। परिवार को इस बात का पता चला तो लड़की के चाचा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक हो शाम 5.40 बजे एसके हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, चिकित्सकों जांच कर तुरंत इलाज शुरू किया लेकिन कुछ ही मिनटों में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

उधर, शहर में इस घटनाक्रम को लेकर देर रात तक चर्चा होती रही। जिस घर से लड़की की डोली उठनी थी, उस घर से परिवार की अर्थी उठेगी। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से अभी तक कोतवाली में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है और ना ही मर्ग दर्ज करवाया गया है।

कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज
इधर लड़की के पिता ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की ब्यूटी पार्लर गई थी, जो वापस घर नहीं लौटी है। पुलिस लड़की को तलाश कर रही है।