
यहां ना उम्र की सीमा हो.....
दोनों में उम्रदराज ज्यादा, युवाओं से दूरी
सीकर. उम्र चाहे 27 की हो या 75 की। किसी को अनुभव नहीं है तो किसी का स्वास्थ्य पहले जैसा नहीं रहा। फिर भी चुनावी रण में हर कोई ‘माननीय ’ बनना चाहता है। वहीं कई प्रत्याशी शपथ पत्रों में गलत जानकारी भी दे रहे है तो कुछ सही भी लिखवा रहे हैं। किसी की उम्र ही नहीं बढ़ रही तो किसी की उम्र धीमी गति से बढ़ रही है। जिले में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों की उम्र का विश्लेषण किया तो कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य सामने आए। जिले में सबसे बुजुर्ग दांतारामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत हैं। इनकी उम्र 75 पार हो गई। कांग्रेस के ही परसराम मोरदिया, राजेन्द पारीक, दीपेन्द्र सिंह शेखावत व सुरेश मोदी की उम्र 65 पार है। वहीं कांग्रेस में सबसे युवा खंडेला प्रत्याशी सुभाष मील है। वहीं भाजपा की बात करें तो रतन जलधारी 70 की उम्र को पार कर चुके है। इसके अलावा नीमकाथाना से भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह बाजौर, श्रीमाधोपुर से प्रत्याशी झाबर सिंह खर्रा व खंडेला से प्रत्याशी बंशीधर बाजिया 60 की उम्र को पार कर चुके है। फतेहपुर से प्रत्याशी सुनीता कड़वासरा सबसे युवा है।
कांग्रेस में सुभाष मील तो भाजपा में कड़वासरा सबसे युवा
कांग्रेस में सबसे ज्यादा युवा खंडेला से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मील है। मील की उम्र 40 वर्ष है। वहीं भाजपा में सबसे ज्यादा युवा फतेहपुर से प्रत्याशी सुनीता कड़वासरा है। इनकी उम्र महज 27 साल है। इसके अलावा धोद से भाजपा प्रत्याशी गोरधन वर्मा 45 वर्ष के है।
पिछले चुनाव जैसी स्थिति
सीकर जिले में प्रत्याशियों की उम्र के मामले में पिछले चुनाव से ज्यादा कोई फेरबदल नजर नहीं आया है। क्योकि सीकर के रण में ज्यादातर चेहरे पुराने है। यदि नए चेहरों की बात करें फतेहपुर में दोनों दलों के नए चेहरे है। वहीं खंडेला में कांग्रेस का चेहरा नया है।
निर्दलीय में ये सबसे उम्रदराज
जिलेभर में अभी तक 61 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। इनमें से ज्यादातर की उम्र 45 से 63 के बीच है। जबकि खंडेला से निर्दलीय प्रत्याशी महादेव सिंह खंडेला की उम्र 75 वर्ष है। यह यहां से दूसरी बार बागी के तौर पर मैदान में है।
कांग्रेस उम्र
परसराम मोरदिया 68
राजेन्द्र पारीक 70
दीपेन्द्र सिंह शेखावत 67
गोविन्द सिंह डोटासरा 51
वीरेन्द्र सिंह 54
सुरेश मोदी 66
हाकम अली 51
सुभाष मील 40
भाजपा उम्र
हरीश कुमावत 75
प्रेमसिंह बाजौर 61
रतन जलधारी 70
झाबर सिंह खर्रा 62
गोरधन वर्मा 45
दिनेश जोशी 55
बंशीधर बाजिया 64
सुनीता कड़वासरा 27
Published on:
25 Nov 2018 06:51 pm
