8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्याम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, रींगस-खाटूश्यामजी में इस काम के लिए 254.06 करोड़ का बजट पास

Ringas-Khatushyamji Rail Line : शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी जल्द सीधी रेल सेवा से जुड़ जाएंगे।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Rakesh Mishra

Mar 13, 2024

khatushyamji.jpg

Ringas-Khatushyamji Rail Line : शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी जल्द सीधी रेल सेवा से जुड़ जाएंगे। श्याम भक्तों को करीब दो साल में रींगस से खाटूश्यामजी रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रींगस-खाटूश्यामजी के 17.49 किमी की नई रेल लाइन के लिए 254.06 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। रेल सेवा से जुड़ने के बाद भक्तों को इसका सीधा फायदा मिलने के साथ ही व्यापार जगत को गति मिलेगी। 15 अप्रेल 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बयान देकर रींगस से खाटूश्यामजी तक रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए डीपीआर की घोषणा की थी। इसके बाद इस कार्य को पंख लगने शुरू हुए और 16 जनवरी को रेल सर्वे की टीम ने खाटू पहुंचकर ट्रेफिक भार का जायजा लिया और श्री श्याम मंदिर कमेटी, पालिका को भी पत्र देकर सुझाव मांगे थे। इससे बाद रेलवे बोर्ड ने सुजानगढ़-सालासर व रींगस- खाटूश्यामजी के बीच में रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे करने की स्वीकृति जारी कर एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए की मंजूरी दी थी।

इनका रहा अहम रोल
खाटूश्यामजी में रेल सेवा के पीछे भी कई लोगों का अहम रोल रहा। रेल सर्वे के प्रमुख हरफूल सिंह सीकर जिले के ज्ञानपुरा के निवासी हैं, जिनका रींगस-खाटू रेल लाइन के कार्य में प्रमुख योगदान रहा है । रेलवे ने उल्लेखनीय कार्यो के लिए उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

यात्री भार बढ़ा तो दूरस्थ शहरों से सीधी मिलेगी रेल सेवा
रींगस से खाटूश्यामजी रेलवे लाइन जुड़ने के बाद दिल्ली-खाटू के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद है। यात्री भार बढ़ा तो रेल मंडल मुंबई, कोलकाता, पंजाब आदि दूरस्थ शहरों के लिए सीधी रेल भी शुरू करेगा। साथ ही मासिक मेलों में विशेष ट्रेन भी संचालित करेगा। इससे टुकड़ों में आने वाले यात्रियों को खाटू के लिए सीधी सेवा मिलने से काफी सहूलियत होगी।

देशभर के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
केंद्र सरकार के भारतीय रेल विभाग देश के दूरस्थ इलाकों सहित धार्मिक व पर्यटन स्थलों को कनेक्ट करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पिछले कुछ वर्षों से इंडियन रेलवे ने इसे अंजाम तक पहुंचाया है। इसी क्रम में शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी शीघ्र ही सीधी रेल सेवा से जुड़ जाएंगे। केंद्र सरकार और रेल विभाग के प्रयासों से श्याम भक्तों को करीब दो साल में रींगस से खाटूश्यामजी रेल सेवा का फायदा मिल सकेगा। इसको लेकर भारत सरकार रेलवे मंत्रालय रेलवे बोर्ड ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रींगस-खाटूश्यामजी के 17.49 किमी की नई रेल लाइन के लिए 254.06 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। पहली बार रेल सेवा से जुड़ने के बाद भक्तों को सीधा फायदा मिलेगा ही साथ में व्यापार व पर्यटन को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Khatu Mela: 30 वर्ष में इतनी बदल गई खाटूनगरी, पहले 1 दिन फिर 3 और अब 11 दिन भरता है मेला, जानिए रोचक बातें