4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO सीकर गैंगवार : जेल में बैठा यह कुख्यात बदमाश अपने दुश्मनों को चुन चुनकर मरवा रहा गोली

www.patrika.com./sikar-news/
2 min read
Google source verification
sikar firing

subhash baral

सीकर. सीकर जिले में जिले में इसी महीने फायरिंग की तीन वारदातें हो चुकी हैं। फतेहपुर में इसी महीने होटल मैनेजर को गोली मारी गई थी। इसके बाद दो दिन पहले बराल की गैंग ने ही पलासरा में शराब ठेके पर दो लोगों को गोली मारी। अब गुरुवार शाम को हिस्ट्रीशीटर मनोज ओला को गोली मारी गई है।

सीकर में फायरिंग की लाइव तस्वीरें, ये मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

ये सभी घटनाएं किसी बड़ी वारदातों की ओर इशारा कर रही हैं। सीकर व फतेहपुर इलाके में गैंगवार से जुड़े सबसे ज्यादा बदमाश सक्रिय हैं। इन दोनों ही जगहों पर अवैध हथियार भी बड़ी संख्या में आ चुके हैं। कई जगह हथियारों के दम पर धमकाने की वारदातें हो चुकी हैं।

प्रदीप उर्फ कांडा या कोई और

आनंदपाल का राइट हैंड रहा सुभाष बराल के गुर्गे प्रदीप कांडा और एक अन्य बदमाश इन दिनों जिले में सक्रिय हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने शराब ठेके पर फायरिंग की थी। पुलिस यह पुख्ता करने में जुटी है कि फायरिंग प्रदीप कांडा व उसके साथी ने की है या किसी और ने।

सात बार फायरिंग करवा चुका है बराल

-जेल में बंद सीकर निवासी सुभाष बराल जिले में अब तक सात बार फायरिंग करवा चुका है।
दो बार उसने राजू ठेहट के भाई ओमा ठेहट को मारने के लिए खुद ने फायरिंग की, लेकिन ओमा बच निकला।
-इसके बाद सीकर जेल में राजू ठेहट को गोली मारी लेकिन वह भी बच गया।
-जुराठड़ा के पूर्व सरपंच सरदार राव को गोलियों से भून दिया गया।
-एक बार एक प्रोपेर्टी कारोबारी को भी बोली मारी थी। दो दिन पहले शराब ठेके पर फायरिंग हुई और अब मनोज ओला को।

Sikar Firing Video : 6 गोलियां लगने के बाद भी हिस्ट्रीशीटर मनोज ओला करता रहा यह काम, जानिए इसकी पूरी कुंडली

R
EAD: बीकानेर आईजी बनते ही IPS Dinesh MN के निशाने पर आ गई है ये खास जगह, जानिए क्या है प्लान?