7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
सीकर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक को दिया ज्ञापन
Play video

सीकर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक को दिया ज्ञापन

www.patrika.com/sikar-news/
Google source verification

सीकर . सरकारी सेवा में स्थाई करने और मानदेय बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज सीकर विधायक रतन जलधारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर उन्हें स्थाई करने का वादा कर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया गया।

 

सीकर में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा से पहले मुख्यमंत्री से वादा पूरा करने की मांग भी रखी गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष चंद्रावती ने बताया कि उनकी प्रमुख मंाग सरकारी सेवा में स्थाई करने, मानदेय बढ़ाने, ग्राम साथिनों की उपेक्षा नहीं करने और आशा सहयोगिनी को एएनएम के समान दर्जा देने सरीखी है। जिसको लेकर उनका आंदोलन लंबे समय से चल रहा है।