
sk
सीकर सेना से भले ही शेखावाटी के कई जवान सेवानिवृत्त हो गए लेकिन उनमें देशभक्ति का जज्बा आज भी कम नहीं हुआ है। सीआरपीएफ के शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए शुक्रवार को सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में एकत्रित हुए पूर्व सैनिकों ने बॉर्डर पर जाकर बदला लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े आतंकी हमले से हर भारतीय का खून खौल उठा है। घिनौनी घटना से आतंकियों को नेस्तनाबूत करने व पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए शेखावाटी के पूर्व सैनिक ही काफी हंै। देश सेवा का मौका मिला तो हम पीछे
नहीं हटेंगे।
एक दिन का वेतन
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन शहीद परिवारों की आर्थिक सहायता व सीमा पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। महासंघ के जिला अध्यक्ष मुरलीधर
शर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तहर सीकर के कर्मचारियों ने भी यह निर्णय लिया है। इस दौरान जेनेंद्र मील, सचिन माथुर सहित महासंघ से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
आज बंद
विभिन्न व्यापार संघों ने शनिवार को आधे दिन के लिए बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। बंद को कई अन्य संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है।
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व सैनिक एकत्रित होकर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिक करण सिंह, रामकुमार सिंह ओला, सुबेदार मेजर भागीरथमल भाटी, सूबेदार नारायण सिंह, एनबीआरआईएस शिवभगत सिंह, फ्लाइंग ऑफिसर सेवाराम गोरा, गौरव सेनानी संघ के कर्नल रामेश्वर लाल बुरडक़, हवलदार बीरबल सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
ठोस कदम की जरूरत
शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश के जवानों पर आतंकी हमला पाकिस्तान की कायराना करतूत है। अब भाषण छोडकऱ हमले कराने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक एकजुटता का भी संदेश दिया। कहा कि आज सभी दलों के साथ पूरा देश केंद्र और प्रधानमंत्री के साथ है। डोटासरा के साथ इस दौरान चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा भी रहे। जिन्होंने भी आतंकी घटना की निंदा की। ।
दी श्रद्धांजलि
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न विभाग कार्यालयों में दोपहर १.३० बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सीकर जिला अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, सचिन माथुर, जैनेंद्र मील, सतीश सैन, बजरंगलाल, आदि मौजूद थे।
मौन रखा किया नमन
द बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महासचिव नबाब अली ने बताया कि मुख्यालय स्थित सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्यो का स्थगन जारी रखा गया है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय से जुड़े शिक्षकों ने बजाज सर्किल पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रीकृष्ण छात्रावास के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लायंस क्लब के सदस्यों ने तापडि़या बगीची से कल्याण सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला। सर्व समाज की ओर से शुक्रवार को शीतला चौक में श्रद्धांजलि सभा की गई। कोलीड़ा के केशर नगर में शहीद केशर देव मील स्मारक पर शहीद वीरांगना देवी ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। मारवाड़ फाउंडेशन की ओर से भी श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर शहीदों को याद किया गया। सर्व समाज की ओर से युवा मंडल रामपुरा के विनोद कुमार नागा की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा। बजरंग दल, विहिप व हिंदु जागरण मंच के युवा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कल्याण सर्किल पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद युवाओं ने जाट बाजार में पाकिस्तान का झंड़ा व आंतकवाद का पुतला जलाया। कलक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गौरव सेनानी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।। राधाकिशनपुरा स्थित आरआर मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी में खिलाडि़यों ने कैंडल मार्च कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सत्यपथ समाज सेवी संस्था ने दो मिनट मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शिवसेना की ओर से कल्याण सर्किल पर कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया।
राजस्थान प्रदेश नायक महासभा शाखा सीकर की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। विहिप बजरंग दल ने शनिवार दोपहर एक बजे तक सीकर बंद का आह्वान किया है।
इसी तरह निकटवर्ती पालवास ग्राम में अधिवक्ता हनुमानसिंह पालवाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
Published on:
16 Feb 2019 02:05 am
