4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गबन के बाद किया ये काम तो दंग रह गए सब

उधार दे दे दिए गबन किए रुपए
less than 1 minute read
Google source verification
sikar fraud news

गबन के बाद किया ये काम तो दंग रह गए सब


एक लाख रुपए बरामद
4.19 करोड़ की हेराफेरी का मामला

सीकर. बैंक के रुपए एटीएम में डालने के बजाय आरोपित ने सट्टे के अलावा उधारी पर भी दे रखे थे। ताकि इन रुपयों के बदले मौटा ब्याज अलग से कमाया जा सके। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर उधार दिए गए एक लाख रुपए उसके दोस्त से बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपित ने एटीएम की राशि को कहां-कहां खपाया है। इस बारे में पूछताछ की जा रही है।कोतवाल वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कंपनी से जुड़े आरोपित सुनील व सट्टे के कारोबार में शामिल विक्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। आगे की पूछताछ के लिए यहां से दोनों आरोपितों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
आरोपित सुनील से एटीएम राशि के गबन के बारे में पूछा गया तो उसने स्वीकारा कि एक लाख रुपए की राशि उसने एक जने को उधार दे रखी है। इस पर सुनील को उसके घर ले जाया गया और निशानदेही पर एक लाख बरामद भी कर लिए गए हैं। हालांकि बाकी के रुपयों के बारे में कुछ सट्टे में हारने की बात सामने आई है। इस बारे में विक्की और सुनील दोनों से हिसाब मांगा जा रहा है।
बैंक कर्मचारियों से होगी पूछताछ
पुलिस का कहना है कि बैंक कर्मचारियों से भी इस बारे में अलग से पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि लोजी कैश सोल्यूशन कंपनी के ऑडिट ऑफिसर सौरभ सिंह ने मुकदमा दर्ज कराकर कंपनी में काम करने वाले सुनील और उसके जीजा गणेश सहित मूलचंद पर 4.19 करोड़ के गबन के आरोप लगाए थे। कंपनी की आडिट में तीन रूटों पर स्थित 21 एटीएम में कैश डालने में गड़बड़ी सामने आई थी।