4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां प्रधान पर जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े, आरोपी ने प्रधान के पिता की आंखों में भी डाला था मिर्च पाउडर

रानोली इलाके के अजबपुरा में पिपराली प्रधान संतोष वर्मा की गाड़ी को रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
रानोली इलाके के अजबपुरा में पिपराली प्रधान संतोष वर्मा की गाड़ी को रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

राजस्थान में यहां प्रधान पर जानलेवा हमला, पथराव से गाड़ी के शीशे टूटे

पलसाना.

रानोली इलाके केअजबपुरा में बुधवार दोपहर पिपराली प्रधान संतोष वर्मा की गाड़ी को रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक ने गाड़ी का पीछा कर पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया। हालांकि इसके बाद युवक को दबोच लिया गया। बाद में भीड़ ने आरोपित की पीटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित ने करीब नौ माह पहले प्रधान के पिता पर भी हमला किया था। जानकारी के अनुसार प्रधान संतोष वर्मा, उसके पिता फूलचन्द वर्मा व भाई हेमचन्द वर्मा अपनी निजी बोलेरो गाड़ी में बैठकर घर से पंचायत समिति के लिए निकले थे। गांव में रानोली स्टैंड पर पहुंचे इस दौरान गांव का ही ओमप्रकाश उनको मिल गया। ऐसे में ये वो लोग गाड़ी रोककर ओमप्रकाश से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान गांव का ही जयप्रसाद कुमावत पुत्र जगदीश कुमावत हाथ में पत्थर लेकर गाड़ी का पीछा करता हुआ वहां आ गया और जानलेवा हमला करने की नियत से गाड़ी पर ताड़बतोड़ पत्थर मारने लगा। पत्थरों से गाड़ी का सामने का शीशा टूट गया। इसके बाद आरोपित ने गाड़ी में बैठी प्रधान की ओर पत्थर फैंका लेकिन वो पास खड़े ओमप्रकाश ने बीच बचाव किया तो उसको लग गया। इसके बाद लोगों ने आरोपित जयप्रसाद को दबोच लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपित से मारपीट कर दी।
बाद में पुलिस आरोपित को पकडकऱ थाने ले गई। प्रधान के भाई की ओर से दी गई प्राथमिकी में आरोपित पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। साथ ही घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति का षड्यंत्र होने की बात कहकर गांव के ही मोहनलाल कुमावत पर शंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित जयप्रसाद पहले भी प्रधान के परिवार पर हमला कर चुका है। पिछले साल जून में आरोपित ने प्रधान के पिता पूर्व सरपंच फूलचन्द वर्मा की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था।