
Attempt to Break SBI ATM in Sirohi Neemkathana Sikar
सिरोही (सीकर). नीमकाथाना क्षेत्र के सिरोही गांव में गुरुवार रात चोरों ने एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया। चोरों के सफल नहीं होने के कारण एटीएम में रखे लाखों रुपए बच गए। सुबह वारदात का पता लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है।
वारदात कस्बे में मील पर स्थित एसबीआई के एटीएम पर हुई। चोरों ने लोहे के औजार से एटीएम के कीपैड का हिस्सा तोड़ लिया, लेकिन डिजीटल लॉक नहीं टूटने से चोर सफल नहीं हो पाए। गांव के लोगों ने सुबह एटीएम को टूटा देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। उनके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
नौसिखिया है चोर
सर्द रात में एटीएम में चोरी का प्रयास पुलिस के लिए अच्छे संकेत नहीं है। जिले में पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा एटीएम तोडऩे की वारदत हो चुकी है। गत वर्ष पलसाना, राणोली और खंडेला क्षेत्र में इसी तरह एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ।
गिरोह से बाद में एटीएम चोरी की कई वारदात सामने आई। वारदात के तरीके के आधार पर पुलिस का मानना है कि एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाला गिरोह शामिल है। हालांकि वह एटीएम में चोरी के मामले में नौसिखियां हो सकता है। कारण कि उसने एटीएम के बाहर हिस्से को ही ज्यादा तोड़ा। डिजीटल लॉक व अन्य की उसे जानकारी नहीं है।
4 माह से नहीं मिली चौकीदार को तनख्वाह
सिरोही के जिस एटीएम पर चोरी के प्रयास की वारदात हुई उस पर चौकीदार भी नियुक्त है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि चौकीदार को गत करीब चार माह से तनख्वाह नहीं मिली। ऐसे में सुरक्षा को लेकर वह गंभीर नहीं था। गुरुवार रात वह एटीएम पर आया हीं नहीं था। पुलिस चौकीदार से भी पूछताछ करेगी।
15 लाख के करीब थे रुपए
पुलिस के अनुसार एटीएम में करीब 10-15 लाख रुपये बताये जा रहे है। चोर एक लॉक ही तोडऩे में सफल हो गए। मगर तिजोरी पर लगा लॉक चोरों से टूट नहीं पाया। इस कारण रुपये सैफ बच गए। चोरों की संख्या दो बताई जा रही है।
इनका कहना है...
फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। चौकीदार को तनख्वाह नहीं देने की बात सामने आई है। पुलिस सभी विंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
-दिनेश अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, नीमकाथाना SIKAR
Published on:
22 Dec 2018, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.