
award announce for piprali panchayat samiti
पिपराली पंचायत समिति पुरस्कृत
सीकर. चिकित्सा विभाग के बैनर तले बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम सुबह नौ बजे एसके अस्पताल से रैली निकाली गई। रैली के बाद जिला परिषद सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस समारोह हुआ। सांसद सुमेधानंद सरस्वती की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पिपराली पंचायत समिति को दो लाख रुपए का चैक और फतेहपुर पंचायत समिति को प्रशस्ति पत्र दिया गया। पंचायत समिति फतेहपुर को प्रशस्ति पत्र, पिपराली को 2 लाख रुपए, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिया गया। लांपुवा, बलोद छोटी, भीमा, खींवासर, जुगलपुरा, लढाणा, दीपावास, कुदन, के सरपंचों को एक-एक लाख रुपए, एसडीएच चिकित्सालय नीमकाथाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेछवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजौर को क्रमश: 50-50 हजार रुपए दिए गए। कार्यक्रम में जिला कलक्टर नरेश ठकराल, सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी, डॉ. अशोक महरिया, डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला, पीएमओ डॉ. हरि सिंह मौजूद रहे।
पोषण मिशन के तहत कार्यशाला
सीकर. राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बुधवार को कार्यशाला हुई। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि गुरुवार को प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर गर्भावस्था परामर्श दिवस मनाया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व जननी सुरक्षा योजना, ममता कार्ड, प्रसव संबंधी जानकारी दी जाएगी।
मोबाइल एप का प्रशिक्षण आज
सीकर. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार सुबह नवीन प्रशिक्षण केन्द्र पर पीएम के मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पीएम के अब तक मोबाइल एप के जरिए हुई बातचीत को भी सुनाया जाएगा।
अधिनियम बताए
सीकर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मदरसा सुलेमानिया व मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इस दौरान अधिवक्ता रफीक गौड़ व बजरंग सिंह शेखावत ने निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बारे में बताया। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम २००७ के बारे में जानकारी दी।
Published on:
12 Jul 2018 06:39 pm
