
ग्रेजुएशन के बाद नौकरी की तलाश में दर-दर भटकता रहा, जब नहीं मिली नौकरी तो दोस्त के साथ मिलकर बनाया चोर गिरोह, स्टोरी सुन पुलिस भी पिघली
सीकर.
बीए पास करने के बाद बेरोजगारी झेल रहे युवक ने मोटी कमाई के लिए वाहन चुराने वाली गैंग बना ली। इसके बाद वारदात को अंजाम देना भी शुरू कर दिया। लेकिन, पुलिस के धक्के चढऩे पर इस सरगना को उसके एक छठी पास साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे चुराए गए वाहनों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
उद्योग नगर थाना प्रभारी राममनोहर ने बताया कि चौपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश करके दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह का सरगना 24 वर्षीय राकेश है। जिसने बीए पास कर रखी है और चारण का बास का रहने वाला है। दूसरा इसका साथी उदयलाल की ढाणी का रहने वाला महिपाल है। जो, केवल छठी पास है। दोनों ने मिलकर योजना बद्ध तरीके से स्कार्पियो चुराई और वारदात को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो गए थे। जिनको मुखबिर की सूचना पर सोमवार को दबिश देकर झुंझुनूं बाइपास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ कर इनसे चुराई गई कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को संभावना है कि दोनों से अन्य चोरी हुए वाहनों के बारे में भी सुराग लग सकता है। जिनको मंगलवार को न्यायालय में पेश कर इनका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।
दोनों पर दर्ज हैं मुकदमे
हैडकांस्टेबल सुरेश के अनुसार वाहन चोरी के सरगना राकेश पर लड़ाई-झगड़े के मुकदमे दर्ज हैं। जबकि इसके साथी महिपाल के खिलाफ विभिन्न थानों में अवैध शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। दोनों से गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
चौराहे से चुराई थी कार
आनंद नगर निवासी सांवरमल पुत्र गजानंद ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह चार दिसंबर को रात साढ़े आठ बजे अपनी स्कार्पियो गाड़ी लेकर जा रहा था। जिसको दो अनजान व्यक्ति आरटीओ चौराहे से चुराकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर वृत्ताधिकारी सीकर के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम का गठन कर वाहन चोरों को दबोच लिया गया।
ग्रेजुएशन के बाद नहीं मिली नौकरी, बना लिया गिरोह
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना राकेश बीए पास है। वहीं साथी छठवीं पास। दोनों ने बेरोजगार के चलते चोर गिरोह बनाया। राकेश के अनुसार बीए पास होने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। नौकरी की तलाश में वह दर-दर भटकता रहा लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। उसका साथी महिपाल छठवीं पास है। दोनों ने मिलकर चोर गिरोह का प्लान बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे।
Published on:
08 Jan 2019 02:17 pm
