4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलरी शॉप से आठ लाख का सोना लेकर फरार हुआ बंगाली कारीगर, मालिक ने आज ही रखा था नौकरी पर

ज्वैलर्स की दुकान पर नौकरी के लिए आया बंगाली कारीगर दुकान से आठ लाख का सोना लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक ने आज ही बंगाली कारीगर को नौकरी पर रखा था।
less than 1 minute read
Google source verification
ज्वैलर्स की दुकान पर नौकरी के लिए आया बंगाली कारीगर दुकान से आठ लाख का सोना लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक ने आज ही बंगाली कारीगर को नौकरी पर रखा था।

ज्वैलर्स की दुकान से आठ लाख का सोना लेकर फरार हुआ नौकर, आज ही रखा था नौकरी पर

सीकर।
ज्वैलर्स की दुकान पर नौकरी के लिए आया बंगाली कारीगर दुकान से आठ लाख का सोना लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक ने आज ही बंगाली कारीगर को नौकरी पर रखा था। वहीं आज सुबह दुकान खोलने के बाद कारीगर मौका पाकर करीब आठ लाख का सोना लेकर रफ्फू चक्कर हो गया। जानकारी के अनुसार सीकर के सुभाष चौक स्थित महालक्ष्मी मार्केट में आज सुबह ज्वैलर्स की दुकान खोलने के बाद व्यापारी सामान देने के लिए कहीं बाहर चला गया। इस दौरान बंगाली कारीगर ने दुकान में रखा सोना जेब में डाला और वहां से फरार हो गया। दुकानदार वापस आया तो घटना का पता चला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके पास पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दुकान में आरोपी सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज ही रखा था नौकरी पर
पीडि़त दुकानदार रणजीत ने बताया कि बंगाली कारीगर को आज ही नौकरी पर रखा था। पहले दिन उसने घटना को अंजाम दे दिया। दुकानदार के अनुसार आरोपी दुकान से करीब आठ लाख सोना लेकर फरार हुआ है।

सीसीटीवी में दिखा आरोपी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।