2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगामी चुनाव को लेकर भीम सेना का बड़ा ऐलान, दलितों के लिए लड़ेगी चुनाव

आगामी चुनाव को लेकर भीम सेना भारत ने बड़ा ऐलान किया है। भीम सेना आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 21 May 2018, 10:08 AM IST

bhim sena will contest election 2018 in rajasthan

आगामी चुनाव को लेकर भीम सेना का बड़ा ऐलान, दलितों के लिए लड़ेगी चुनाव

सीकर.

आगामी चुनाव को लेकर भीम सेना भारत ने बड़ा ऐलान किया है। भीम सेना आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजस धौलीपाल ने बताया कि 2 अप्रेल को देशभर में हुए आंदोलन के बाद इस तरह की स्थिति बनी कि भीम सेना को राजनीति में आना पड़ा। वे रविवार को सीकर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा, कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य दलों ने दलित व अल्पसंख्यकों के नाम पर सिर्फ सियासत और शोषण किया है। इसलिए दलितों का अब इन पार्टियों से विश्वास पूरी तरह उठ गया है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशभर में जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब दलितों को एक जाजम पर आना होगा। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री युनूस खान व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल नायक सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सीकर जिले के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया।

Read More :

पेट्रोल भरवाते समय अचानक बाइक में लगी आग, जलती बाइक को छोड़ भागा चालक, मची अफरा-तफरी

माकपा का बूथ सम्मेलन आयोजित
दांतारामगढ़. दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के माकपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को दांता में हुआ। सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्हें विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आव्हान किया गया। अमराराम ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों से तंग आ चुकी है। दोनो ही पार्टियां गरीब, मजदूर व आमजन की विराधी रही है। इसलिए माकपा ही विकल्प है जो सभी वर्गो ही हितैशी रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक पेमाराम, का. वासुदेव शर्मा, किशनलाल पारीक, का. रूघाराम, हरफूल सिंह, इन्द्रसिंह लाम्बा आदि ने भी संबोधित किया।

Read More :

राजस्थान में एक साथ इतने शिक्षक हो गए इधर से उधर, जिन्होंने आवेदन नहीं किया उनकी भी बदल दी जगह !

सुसाइड से पहले विवाहिता का लिखा गया ये खत आपकी रुह को भी रुला देगा !