5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन लााख रूपए भी लूटे, लोगों में आक्रोश

मृतक के साथ चल रहे संदीप ने बदमाशों से संघर्ष किया
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Abdul Bari

Feb 12, 2019

व्यापारी की गोली मारकर हत्या

बाइक सवार व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन लााख रूपए भी लूटे, लोगों में आक्रोश

सीकर

अजीतगढ़ थाना इलाके के जुगराजपुरा मोड़ के पास सोमवार देर शाम को कियोस्क दुकान मंगल कर घर जा रहे बाइक सवार व्यापारी की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब तीन लाख से अधिक केश बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर कस्बा थाना पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद से इलाके में आक्रोष व्याप्त व्याप्त है। जानकारी के अनुसार अमरसर थाना इलाके की ढाणी किसना का ढेर लक्खा वाली निवासी रामसिंह पुत्र अर्जुन लाल जाट उम्र 30 साल अजीतगढ़ के एसबीआई बैंक के सामने ईमित्र कियोस्क की दुकान है। जहां काफी लेन-देन का कार्य होता है। सोमवार रात करीब नो बजे वह दुकान बंद कर गांव की ओर जा रहा था। उसके साथ चाचा का लड़का संदीप दूसरी बाइक पर पीछे आ रहा था।

इस दौरान जुगराजपुरा मोड़ के मुर्गी फार्म के पास एक कार में सवार चार-पांच लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने धारदार हथियार के साथ पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगते ही रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के साथ चल रहे संदीप ने बदमाशों से संघर्ष किया। लेकिन बदमाश भाग छूटे। घटना के बाद आवाजे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा कृष्ण के बाबा नारायण दास राजकीय चिकित्सालय में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस उपाधीक्षक नीमकाथाना प्रभाती लाल व थाना प्रभारी भूप सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।