4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भाजपा नेताओं को बड़ी संख्या में पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

प्रदेश में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी और बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जेल भरो आंदोलन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रदेश में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी और बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जेल भरो आंदोलन किया।

राजस्थान में भाजपा नेताओं को बड़ी संख्या में पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

सीकर।
प्रदेश में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी और बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सभा कर पहले प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला। बाद में तीन बसों में सवार होकर गिरफ्तारी दी। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को झूठी और वादाखिलाफ पार्टी बताया और मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात भी कही। इस दौरान पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, यूआईटी पूर्व अध्यक्ष हरिराम रणवां, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, भाजपा मीडिया प्रभारी जितेन्द्र माथुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

कांगे्रस कर्जा माफी के मामले में किसानों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर बारह बजे गिरफ्तारी देंगे। कांग्रेस ने बेरोजगारों के साथ भी छलावा किया है। -विष्णु चेतानी, जिलाध्यक्ष, भाजपा