5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Congress के घोषणा पत्र BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Lok Sabha Election 2019 : BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना Avinash Khanna ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश को तोडऩे वाला बताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
avinash khanna

Congress के घोषणा पत्र BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

सीकर:

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष National Vice President व प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना avinash khanna ने कांग्रेस के घोषणा पत्र Congress Manifesto को देश को तोडऩे वाला बताया है। खन्ना ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में देश द्रोह की धारा कमजारे करने और अफस्पा हटाने की बात कही है जो सेना का मनोबल गिराने वाला और देश को तोडऩे वाला है। वे सीकर में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में हर रोज स्कैम सामने आते थे, जबकि एनडीए सरकार में हर रोज नई स्कीम सामने आई। खन्ना ने कहा कि एनडीए सरकार की कार्रवाई से जम्मू कश्मीर में आतंकवद और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद कम हुआ है। और जो लोग राष्ट्र के लिए वोट करेंगे उनके लिए एक ही एक ही पार्टी भाजपा बची है। उन्होंने केंद्र में फिर से एनडीए सरकार बनने का दंभ भरते हुए आने वाले पांच सालों में भारत को विकासशील से विकसित देश बनाने का दावा भी किया। इससे पहले नागरिक सम्मेलन में भी खन्ना एनडीए सरकार की उपलब्धि बताने के साथ कांग्रेस को घेरते नजर आए।