
कर्जमाफी को लेकर किसानों के बाद अब भाजपा का विरोध-प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो होगा जेलभरों आंदोलन
सीकर।
सीकर सहित प्रदेश में संपूर्ण कर्जमाफी व बेरोजगारों को 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ते देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के बाद भाजपा ने भी आंदोलन की राह पकड़ ली है। कांग्रेस की वादाखिलाफी को लेकर आज प्रदेशभर में सभी उपखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे कर उनको गुमराह करने का काम किया। चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के संपूर्ण कर्जमाफी और बेरोजगारों को 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहीं थी। लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस ने किसानों के 2-2 लाख रुपए माफ कर पल्ला झाड़ लिया। वहीं बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं के साथ भी धोखा किया है। इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा आज से आंदोलन की राह पर है। अगर सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो 8 फरवरी को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी ने बताया कि प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत किसानों की समग्र कर्जमाफी, सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण एवं बेराजगारों को भत्ता देने की मांग को लेकर सोमवार को सभी उपखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। सीकर के खंडेला भाजपा का किसानों का कर्ज माफी के वादाखिलाफी को लेकर उपखंड कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। इसके बाद उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरने में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री के नेतृत्व चल रहा है। वहीं दांतारामगढ़ में भी सैकड़ों कार्यकर्ता धरने बैठे हुए है।
Updated on:
28 Jan 2019 01:52 pm
Published on:
28 Jan 2019 01:52 pm
