5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Photos : दुल्हन अपहरण मामले में सीकर बंद, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा भारी पुलिस जाप्ता, देखें तस्वीर

सीकर के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में जांच अधिकारी बदलने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज वीर तेजा सेना सहित विभिन्न संगठनों ने आज सीकर बंद का आह्वान किया।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Pankaj Parmuwal

Apr 25, 2019

sikar news

सीकर के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में जांच अधिकारी बदलने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज वीर तेजा सेना सहित विभिन्न संगठनों ने आज सीकर बंद का आह्वान किया।

sikar news

इस दौरान एकबारगी तो शिक्षा और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर सीकर लगभग बंद रहा। उधर, बंद समर्थक संगठन भी जाट बाजार में इक_ा होकर रणनीति बनाने लगे। लेकिन, इसी बीच पहले एडीएम जयप्रकाश ने प्रदर्शनकारियों की मांग पर विचार करने की बात कहते हुए बंद समर्थकों को शांत करवा दिया। बाद में आईजी एस सेंगाथिर ने बंद समर्थकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर जांच अधिकारी बदलने पर सहमति जता दी। और जांच एएसपी देवेन्द्र शर्मा को सौंप दी।

sikar news

जिसके बाद बंद समर्थकों ने जाट बाजार छोड़ते हुए बंद की घोषणा वापस ले ली। लेकिन, इसी बीच मामले में दुल्हन हंसा कंवर के मजिस्ट्रेट के बयान हुए।

sikar news

जिसमें कोर्ट में हंसा कंवर के पूर्व जांच अधिकारी महावीर सिंह के साथ जाने पर बंद समर्थक फिर भड़क गए और उन्होंने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर तक चले प्रदर्शन को बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच के आश्वासन से शांत कराया। जिसके बाद आंदोलन एकबारगी स्थगित हो गया।