4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पदक लाओ, मिलेंगे 51 हजार

सीकर जिले के दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए खुशखबर है। अब यदि कोई दिव्यांग खिलाड़ी पैरा ओलम्पिक, पैरा एशियन, पैरा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतता है तो उसे 51 हजार रुपए तक की राशि बतौर पुरस्कार और मिलेगी।
2 min read
Google source verification
sikar news

पदक लाओ, मिलेंगे 51 हजार

सीकर. सीकर जिले के दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए खुशखबर है। अब यदि कोई दिव्यांग खिलाड़ी पैरा ओलम्पिक, पैरा एशियन, पैरा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतता है तो उसे 51 हजार रुपए तक की राशि बतौर पुरस्कार और मिलेगी। पुरुस्कार की यह यह राशि राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से दी जाएगी। जिसकी घोषणा राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान ने की है। ऐसे में दिव्यांग खिलाडिय़ों को पदक पाने पर पुरुस्कार के रूप में नकद राशि देकर सम्मानित करने की यह पहल जिले में पहली बार शुरू हुई है।

जन सहयोग से जुटाएंगे राशि
राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांग खिलाडिय़ों के दिए जाने वाली पुरुस्कार राशि जन सहयोग से जुटाई जाएगी। संस्थान ने यह भी साफ किया है कि सम्मान पाने वालों में तीन दिसम्बर 2017 से लेकर अब तक पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाडी से ही आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। संस्थान के प्रदेश महामंत्री हरचंद महला ने बताया कि नकद राशि, प्रशस्ति प्रमाण पत्र आदि से उन्हीं खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा जो कि स्थानीय निवासी होने के साथ ही जिसने प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया हो। उन्होंने बताया कि इसके लिए दिव्यांग खिलाडिय़ों को 20 नवम्बर तक 1/160 हाऊसिंग बोर्ड कार्यालय पर आवेदन देना होगा। पदक प्राप्त खिलाडिय़ों के जरूरी है कि वह आवेदन पत्र के साथ पदक व दिव्यांग प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। प्रमाण पत्र नहीं देने पर उसका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई दिव्यांग खिलाड़ी एक से अधिक पदक जीत चुका है तो वह जीतने वाले सबसे बड़े पदक की पुरस्कार राशि प्राप्त करने का ही हकदार होगा। और उसे एक ही पदक के लिए यह पुरुस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
यहंा यह भी बता दें कि जिले के कई दिव्यांग खिलाडिय़ों ने जिले और प्रदेश को कई पदक दिलाए हैं।लेकिन उनकी शिकायत रहती है कि सामान्य खिलाडिय़ों की तरह उन्हें सम्मान सहित सुविधाएं नहीं दी जाती है। इसी शिकायत को देखते हुए राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान ने यह कदम उठाया है।

यह रहेगी राशि

पैरा ओलम्पिक
स्वर्ण- 51000
रजत- 21000
कांस्य-11000
पैरा एशियन
स्वर्ण- 31000
रजत-11000
कांस्य-5000
पैरा राष्ट्रीय
स्वर्ण- 3100
रजत-1500
कांस्य-1100
राज्य स्तर
स्वर्ण- 1500
रजत- 1100
कांस्य- 500
आंकड़े दिव्यांग संस्थान की ओर से