4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी का तिलक देकर लौट रहे बारातियों से भरी बस पलटी, 19 अप्रेल को होनी थी शादी, गांव में मचा कोहराम

सदर थाना इलाके के चला गांव के पास बुधवार रात को अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
सदर थाना इलाके के चला गांव के पास बुधवार रात को अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

बेटी का तिलक देकर लौट रहे बारातियों से भरी बस पलटी, 19 अप्रेल की थी शादी, गांव में मचा कोहराम

नीमकाथाना.

सदर थाना इलाके के चला गांव के पास बुधवार रात को अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को कपिल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चार घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक सभी घायल एक ही परिवार के थे। जानकारी के अनुसार घायल लेखराम धानका की बेटी मौसम की 19 अप्रेल को शादी है। परिजन बेटी का बुधवार को जयपुर तिलक देकर वापस अपने घर सतनाली उडीका लौट रहे थे। इसी दौरान चला गांव के पास घुमाव में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे राजेंद्र, मदन, रामानंद, अमित कुमार, राहुल, दिनेश, मोहित, रितेश, अमन ,ओम प्रकाश, विक्रम, अभिषेक, दीपक सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल विक्रम, राजेंद्र, रामानंद, मोहित को जयपुर रैफर कर दिया। उधर सूचना से सदर थानाधिकारी कमल कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए।


गांव में मचा कोहराम
हादसे की जानकारी गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। घायल आपस में यही बातचीत कर रहे थे कि पलभर में ही बस कैसे पलट गई। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात तक घायलों का नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल में उपचार जारी था।


एक का हाथ कट कर अलग: हादसे में घायल रामानंद का एक हाथ कटकर पूरी तरह अलग हो गया। वहीं चार घायलों के पैर व हाथ फैक्चर हो गए। अभी तक इस संबंध मामला दर्ज नहीं हुआ है। देर रात तक बस पलटने के कारणों की स्थिति साफ नहीं हो सकी।