5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनपटी पर पिस्टल तान….फिल्मी स्टाइल में दिया लूट की वारदात को अंजाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Jyoti Patel

Sep 29, 2018

rajasthan news

फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर दिया लूट की वारदात को अंजाम

फतेहपुर/सीकर. जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर तीन युवको के साथ लूट का मामला सामने आया है। युवको ने पुलिस को बताया की वे मंडावा मार्ग पर बलोद बड़ी व सदिनसर गांव के बीच एक इनोवा कार में सवार होकर आ रहे थे। इतने में स्विफ्ट कार में सवार छह लोगों ने पिस्टल की नोंक पर उनसे लूट कर ली। उन्होंने बताया की लुटेरों ने पैसे व मोबाइल लूटने के बाद भागते हुए युवको की इनोवा कार के टायर को चाकू से काट दिया। जिसके 1 घंटे बाद पीड़ित जैसे तैसे कर सदर थाना पहुंचे व घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार चिड़ावा के पास स्थित मंड्रेला निवासी हारून रसीद, सद्दाम हुसैन व नासिर हुसैन आरजे 14 यूए 4409 नबर की इनोवा कार से फतेहपुर आ रहे थे। इसी दौरान मंडावा की साइड से दिल्ली नंबर की एक स्विफ्ट कार आई व इनोवा के आगे लगा दी। गाड़ी से पांच छह युवक उतरे व इनोवा सवारों के साथ मारपीट करने लगे व गली गलौच करने लग गए। इस दौरान लुटेरों ने विरोध करने पर कनपटी पर पिस्टल लगा दी। बाद में हारून की जेब मे रखे 5 हजार रुपये छीन लिए। लुटेरों ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया व इसके बाद एक अन्य युवक का जेब फाड़कर उसमें रखा मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद इनोवा गाड़ी के चालक साइड के आगे के टायर को चाकू से काट दिया। पीड़ितों के अनुसार लुटेरे वापस मंडावा की तरफ भाग गए। भागते समय लुटेरों न फोन से दो सिम निकल कर फोन फेंक दिया व एक अन्य फोन से बैटरी व सिम निकाल कर के गए व फोन तोड़ दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक आरोपी वारदात को अंजाम देते रहे इस दौरान कोई भी गाड़ी व व्यक्ति वहा नहीं पहुचे। पीड़ित युवकों का कहना है कि आरोपियों में से कुछ 30 से 35 वर्ष के थे वहीं कुछ 20 से 25 वर्ष की उम्र के लग रहे थे। आरोपी हरियाणवी भाषा बोल रहे थे। आरोपियों ने मुंह ढक नहीं रखा था। इनमे से तीन युवकों के पास पिस्टल थी।