5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा, भाजपा ने की दुबारा मतदान की मांग

सीकर. राजस्थान की सीकर संसदीय सीट के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतदान के दौरान एसके कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने हो गए।
2 min read
Google source verification
sikar news

राजस्थान में यहां कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा, भाजपा ने की दुबारा मतदान की मांग


सीकर. राजस्थान की सीकर संसदीय सीट के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतदान के दौरान एसके कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया ने यहां भाजपा पदाधिकारी सुधीर गर्ग के साथ मारपीट की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक भी मारपीट में शामिल रहे। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आका्रेश देखा गया। दिनभर सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी वायरल करने के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के साथ कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया और दो.तीन अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता जबर्दस्ती गलत तरीके से इस मामले को तूल दे रहे है। भाजपा से जुड़े सुधीर गर्ग का आरोप था कि जब वह वोट डालने एसके स्कूल में संचालित मतदान बूथ पर पहुंचा तो इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया व उनके सहयोगी यहां पहुंचे बताए। उससे वोट डालने की पर्ची के बारे में पूछा और बेवजह मारपीट करने लगे। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास किया। सुधीर गर्ग का कहना था कि बचने के प्रयास में वह सड़क पर गिर गया और इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। इधर, प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक डा. अमनदीप सिंह कपूर का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि मतदान के दौरान जिलेभर में कई जगह छिटपुट विवाद की घटनाएं हुई थी। जिनमें दांतारामगढ़ में पुलिस और मतदाताओं के बीच गहमागहमी के अलावा फतेहपुर के एक बूथ में महिला मतदाता के विवाद सहित कई मामले शामिल थे। हालांकि छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो बाकी मतदान शांतिपूर्ण रहा।