5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: संपूर्ण कर्ज माफी आंदोलन को लेकर एक हुए किसान-मजदूर

किसान व मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए इन वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। ये बात किसान सभा के राज्य अध्यक्ष पूर्व विधायक पेमाराम ने कही।
less than 1 minute read
Google source verification
किसान व मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए इन वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। ये बात किसान सभा के राज्य अध्यक्ष पूर्व विधायक पेमाराम ने कही।

VIDEO: संपूर्ण कर्ज माफी आंदोलन को लेकर एक हुए किसान-मजदूर

सीकर.

किसान व मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए इन वर्गों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। ये बात किसान सभा के राज्य अध्यक्ष पूर्व विधायक पेमाराम ने कही। वे शनिवार को किशन सिंह ढाका भवन में भवन निर्माण मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ कराने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, न्यूनतम वेतन 18000 रुपए मासिक करने जैसी मांगों को लेकर किसान व मजदूरों के संयुक्त आंदोलन चलाने पर जोर दिया।
सेमिनार में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष हजारीलाल शर्मा ने किसान मजदूर एकता को समय की मांग बताते हुए 8-9 जनवरी को राष्ट्रीय श्रमिक हड़ताल को सफल बताते हुए इसके लिए दोनों वर्गो को साधुवाद दिया। सेमिनार में सीटू व किसान सभा ने फरवरी में राज्य व्यापी अभियान चलाने का निर्णय किया गया।
सेमिनार को सीटू के जिलाध्यक्ष सुभाष नेहरा, माकपा नेता भगवान सिंह बगडिय़ा, रामप्रसाद जांगिड़, किसान सभा के जिला सचिव सागर खाचरिया, माकपा नेता रामरतन बगडिय़ा व बृजसुंदर जांगिड़ ने संबोधित किया। सेमिनार में
बड़ी संख्या में किसान व मजदूर मौजूद थे।