4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नींव खोदते समय निकली चीज को लेने दौड़ पड़े ग्रामीण, देखते ही देखते गांव में लग गया मेला !

खंडेला. कस्बे के चौपाटी क्षेत्र के बाड़ी इलाके के वार्ड नंबर 2 में रविवार को नींव खोदते समय एक मिट्टी का बड़ा मटका सारे दिन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।
less than 1 minute read
Google source verification
ajmer

ajmer

खंडेला.

कस्बे के चौपाटी क्षेत्र के बाड़ी इलाके के वार्ड नंबर 2 में रविवार को नींव खोदते समय एक मिट्टी का बड़ा मटका सारे दिन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। कस्बे में दोपहर को नींव खोदते समय मिट्टी का बड़ा मटका आ गया था। मटके में सोना, चांदी होने की अफवा फैला दी। अफवा धीरे धीरे कस्बे में फैल गई और देखते ही देखते लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई तो थाना अधिकारी रामकिशोर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और खुदाई करते समय मिले मटकी के बारे में गहनता से पूछताछ की। नींव की खुदाई करने वाले व्यक्ति ने मटका खाली होने की बात कही। वहीं कुछ लोग दबी जुबान में मटके में सोना चांदी होने की बात भी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी बुलाकर उस मटके के आसपास और खुदाई करवाई पर वहां उसके अलावा कुछ और नहीं मिला। बाद दबे हुए मटका को जेसीबी से बाहर निकलते समय मटका टूट गया। मटका करीब 3 फुट का था। थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि कस्बे के वार्ड 2 निवासी इकबाल अपने प्लाट में दुकान बनाने के लिए नींव खोद रहा था। तो उसमें एक मटका निकला। मटके के मामले में नींव खोदने वालों से गहनता से पूछताछ की पर उनके द्वारा मटके में कुछ नहीं होना बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। इस बारे में और भी पूछताछ की जाएगी। अब ये तो जाँच में ही पता चल पायेगा की मटका खाली था या उसमें कुछ सोना, चांदी था।